Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा:जालौन में संजय सिंह गंगवार बोले- कमल और योगी एक-दूसरे के पर्याय

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी में 2027 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर लड़ा जाएगा। जालौन के प्रभारी मंत्री और गन्ना विकास मंत्री संजय सिंह गंगवार ने शनिवार रात यह बात कही। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कमल वाले बयान पर उन्होंने कहा कि योगी और कमल एक-दूसरे के पर्याय हैं। भाजपा में कमल का फूल अहम है और योगी आदित्यनाथ हैं तो कमल का फूल ही है। देखिए 2 तस्वीरें… संगठन और सरकार में मतभेद से किया इनकार एक दिवसीय दौरे पर शनिवार रात करीब 9 बजे उरई पहुंचे मंत्री ने सर्किट हाउस में संगठन की बैठक की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने संगठन और सरकार के बीच किसी तरह के मतभेद से इनकार किया। उन्होंने बताया कि बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) और संगठन के कामकाज पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं की छोटी-मोटी समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को भी बैठक में बुलाया गया था। मंत्री ने अधिकारियों को समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। अफसरशाही हावी होने की बात नकारी संगठन और सरकार के बीच तालमेल नहीं होने, कार्यकर्ताओं की अनदेखी और अफसरशाही हावी होने के सवाल पर गंगवार ने कहा- उनके सामने ऐसी कोई शिकायत नहीं आई। कार्यकर्ताओं ने कुछ विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग जरूर की थी। इस पर उन्होंने जिलाधिकारी को तत्काल निर्देश दिए। ओवरलोडिंग पर कार्रवाई के निर्देश बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के आसपास जलभराव से किसानों को हो रही परेशानी पर मंत्री ने कहा कि इसके समाधान के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार है। इस पर समय रहते काम कराया जाएगा। जिले की सड़कों पर ओवरलोडिंग और आरटीओ की मिलीभगत के सवाल पर उन्होंने कहा कि एसपी को छापेमारी कर कार्रवाई करने और ओवरलोडिंग बंद कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा- सरकार विकास कार्यों को गति देने और लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में कारोबारी से 5 लाख की रंगदारी मांगी:विरोध करने पर दुकान में घुसकर तोड़फोड़, थाने में जान से मारने की धमकी दी
    Next Article
    सपा की पूर्व विधायक ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराया-मुकदमा:गजाला लारी ने कहा- मेरे और बेटी के साथ मारपीट करता है, जान से मारमे की धमकी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment