Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा-कांग्रेस ने बुंदेलखंड के युवाओं को तमंचे दिए, हमने तस्वीर बदली: योगी आदित्यनाथ

    1 day ago

    1

    0

    बांदा (उप्र), मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उनकी सरकारों ने बुंदेलखंड को डकैत और स्थानीय युवाओं को तमंचे पकड़ा दिये थे, मगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने मूलभूत ढांचे, रोजगार और डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के जरिये इस पिछड़े इलाके की तस्वीर ही बदल दी है।योगी ने बांदा और बबेरू विधानसभा क्षेत्रों में 710 करोड़ रुपये की लागत वाली 229 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन/शिलान्यास और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जो बुंदेलखंड कभी पलायन, सूखे और खराब कानून-व्यवस्था के लिए जाना जाता था, वह भाजपा की 'डबल-इंजन सरकार' के राज में यातायात सम्पर्क, निवेश और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का केंद्र बनकर उभरा है।मुख्यमंत्री ने कहा, 'आज बुंदेलखंड के पास अपना एक्सप्रेस वे है और यहां डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर बन रहा है... लेकिन याद करिये, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोगों ने यहां डकैत दिए थे। नौजवानों को नौकरी तो नहीं दी लेकिन उनके हाथ में तमंचे पकड़ा दिये थे और हमारी सरकार अब बुंदेलखंड को डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर का एक हब बना रही है।'उन्होंने कहा कि इस कॉरिडोर के माध्यम से सरकार ब्रह्मोस जैसी मिसाइल बनाती है और वह मिसाइल जब दुश्मन पर दागी जाती है तो पाकिस्तान भी 'बाप-बाप' करके चिल्लाता दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि यह भारत का शौर्य है, यह भारत का पराक्रम है, भारत के बहादुर जवानों के लिए भारत की विजय का शंखनाद है और बुंदेलखंड उसका केंद्र बिंदु बन रहा है।पूर्ववर्ती सरकारों पर बुंदेलखंड की अनदेखी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र का पिछड़ापन यहां के युवाओं के पलायन का कारण बना था और पलायन तथा प्यास बुंदेलखंड की पहचान बन गयी थी। उन्होंने कहा, 'अगर कोई भू माफिया या डकैत चुनाव जीतकर जाएगा तो वह व्यापारी का अपहरण करेगा, सम्मानित लोगों की जमीनों पर कब्जा करेगा और गरीबों को उजाड़ेगा। वर्ष 2017 के पहले यही तो होता था।'मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड में कहीं खनन माफिया, कहीं लैंड माफिया, कहीं सैंड माफिया और कहीं पर डकैतों का ऐसा आतंक था कि किसान भी खेत में जाने से डरते थे। उन्होंने कहा कि पहले न तो कनेक्टिविटी थी, न पेयजल और सिंचाई की सुविधा थी, न नौकरी-रोजगार था और बेटियों की सुरक्षा भी नहीं थी।उन्होंने कहा कि 2014 में केंद्र में नरेन्द्र मोदी सरकार बनने के बाद बुंदेलखंड के लिये आशा की किरण जागी और 2017 में प्रदेश में 'डबल इंजन' की सरकार बनी तो बुंदेलखंड का विकास हुआ।योगी ने कहा, 'आज बुंदेलखंड में क्या नहीं है? आज सब कुछ है। महारानी दुर्गावती के नाम पर मेडिकल कॉलेज, कृषि विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलिटेक्निक का शिलान्यास और उद्घाटन हो रहा है। यह तभी संभव है जब अच्छे जन प्रतिनिधि चुने जाते हैं।'उन्होंने सवाल किया कि सपा या कांग्रेस के शासनकाल में वीरांगना अवंती बाई लोधी और महाराणा प्रताप की मूर्तियां क्यों नहीं स्थापित हो पायीं या मंदिरों का सौंदर्यीकरण क्यों नहीं हो पाया, क्योंकि उनकी रुचि ही नहीं थी। उन्होंने लोगों से नकारात्मक और विकास विरोधी सोच वालों को खारिज करने का आह्वान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली में भारी बारिश के बाद जलभराव, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री परवेश सिंह ने लिया जायजा
    Next Article
    Punjab में AAP सरकार का बड़ा कदम, 10 हजार Drug Addicts को सज़ा नहीं, मिला नई ज़िंदगी का मौका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment