Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा ने कन्नौज कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन:बिजली संकट, महंगाई और भ्रष्टाचार पर घेरा, नारेबाजी करते हुए पहुंचे

    3 hours ago

    2

    0

    कन्नौज कलक्ट्रेट में समाजवादी पार्टी (सपा) ने बिजली समस्या, बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, पेपर लीक और किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ता और नेता पार्टी कार्यालय में एकजुट हुए, जहां से पैदल जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पीपी सिंह बघेल और सपा नेत्री शशिमा सिंह दोहरे के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता बुधवार दोपहर सपा के जिला कार्यालय में इकट्‌ठे हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए वे कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां पुलिस कर्मियों ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया। प्रदर्शन के दौरान सपा नेत्री हाथ में मक्का के सूखे पौधे लेकर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। आलू की फसल में नुकसान के बाद किसानों को मक्का की फसल से भरपाई की उम्मीद थी, लेकिन बिजली न मिलने के कारण सिंचाई नहीं हो पा रही है, जिससे फसल सूख रही है। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पीपी सिंह बघेल ने कहा कि देश और प्रदेश में लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम जनता का जीवन कठिन बना दिया है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य पदार्थों, खाद-बीज, कीटनाशकों और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी, युवा, महिलाएं और मध्यम वर्गीय परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। सपा नेताओं ने कलक्ट्रेट गेट पर ही अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे, जिला प्रवक्ता विजय द्विवेदी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख इंद्रेश यादव, हसीब हसन, आकाश शाक्य, राजेश यादव, अंशू पाल, विवेक पाल, अंगूरी दहाड़िया, संगीता पाण्डेय, चंद्रभान दोहरे, अतुल यादव और अजय कश्यप सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार में जिले को 24 घंटे बिजली आपूर्ति मिलती थी। उन्होंने कहा कि अब भाजपा सरकार में बिजली संकट गहरा गया है, बिजली के बिल बढ़े हुए हैं और किसानों की मक्का की फसल सूख रही है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कन्नौज जिले के एक विधायक को भाजपा सरकार ने ऊर्जा मंत्री बनाया है, लेकिन उनके मंत्री बनने के बाद से बिजली संकट और बढ़ गया है। पेपर लीक का मुद्दा उठाया- युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को उठाते सपा नेताओं ने कहाकि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं ने लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को चिंता में डाल दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार युवाओं के भविष्य की सुरक्षा और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया की मांग करते रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आई.एन.एम. कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित:छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण पर दिए संदेश
    Next Article
    बलिया में छात्रों ने एनटीए की अर्थी निकाली:केंद्रीय परीक्षाओं में धांधली के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस ने अर्थी छीनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment