Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा ने महंगाई-बेरोजगारी पर हापुड़ में किया प्रदर्शन:पुलिस से हुई नोंकझोंक, ADM को सौंपा ज्ञापन

    8 hours ago

    2

    0

    हापुड़ में समाजवादी पार्टी ने सोमवार को बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पेपर लीक के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर समेत तीन पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च निकाला और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन ADM को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान, कार्यकर्ताओं ने डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ भैंसा-बुग्गी के साथ एक अनोखा मार्च निकाला। उन्होंने सरकार विरोधी नारे लगाए और अपनी मांगों को उजागर किया। पुलिस द्वारा जुलूस को रोकने का प्रयास करने पर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कुछ देर के लिए नोकझोंक हुई। बाद में, प्रशासन और पार्टी नेताओं के बीच बातचीत के बाद, कार्यकर्ताओं को जिला मुख्यालय तक पहुंचने की अनुमति दी गई। जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से आम जनता, किसान, व्यापारी और युवा सभी परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने खेती और परिवहन की लागत बढ़ा दी है, जिससे महंगाई लगातार बढ़ रही है। गुर्जर ने सरकार पर जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता संजय सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और धांधली का माहौल है। उन्होंने हाल की घटनाओं को सरकारी दावों की पोल खोलने वाला बताया। छात्रसभा जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में महंगाई पर नियंत्रण, भ्रष्टाचार पर अंकुश, युवाओं को रोजगार, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई। इस प्रदर्शन में तेजपाल प्रमुख, सुधीर चौहान, श्याम सुंदर, सीमा तनेजा, दीपिका चुग, राजेश यादव, संजय गहलौत, पुरुषोत्तम वर्मा, पीयूष वाल्मीकि समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काकादेव में बाइक फिसलने से सेल्स मैनेजर की मौत:स्कूटी सवार को बचाने में हुआ हादसा, फजलगंज स्थित ऑफिस जाने के लिए निकले थे
    Next Article
    वाटर कूलर के उद्घाटन पर कचहरी में विरोध:मुजफ्फरनगर में कार्यक्रम टला, बार संघ का नाम न लिखे जाने पर भड़के

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment