Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काकादेव में बाइक फिसलने से सेल्स मैनेजर की मौत:स्कूटी सवार को बचाने में हुआ हादसा, फजलगंज स्थित ऑफिस जाने के लिए निकले थे

    11 hours ago

    2

    0

    काकादेव में ऑफिस जा रहे सेल्स मैनेजर की बाइक फिसलने से सिर पर चोट लग गई। 100 मीटर पीछे चल रहे साथी कर्मचारी आनन–फानन में उन्हें हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साथियों ने बताया कि बाइक मोड़ने के दौरान अचानक से सामने आए स्कूटी सवार को बचाने में हादसा हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बजाज फाइनेंस में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत थे मसवानपुर निवासी प्रशांत तिवारी बजाज फाइनेंस कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। परिवार में पत्नी शालू व दो बेटियां शान्वी और समृद्धि है। साथी कर्मचारी निखिल और राहुल ने बताया कि प्रशांत रोजाना की तरह सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे उनके साथ ऑफिस जाने के लिए पल्सर बाइक से निकले थे। वह अपनी बाइक से जा रहे थे, जबकि निखिल और राहुल उनसे करीब 100 मीटर पीछे थे। बताया कि नीरक्षीर चौराहा पार करने के बाद पांडु नगर पहुंचे ही थे, तभी प्रशांत ने बाइक मोड़ी। जिसपर अचानक से एक स्कूटी सवार युवक सामने आ गया। जिससे बाइक अनियंत्रित होने से वह फिसल कर गिर पड़े। गिरने में हेलमेट निकलने से उनके सिर में गंभीर रूप से चोट आ गई। पीछे से पहुंचे निखिल और राहुल मौके पर पहुंचे और आनन–फानन में उन्हें लाजपत नगर स्थित केएमसी हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें हैलट रेफर कर दिया। हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर काकादेव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमिका ने पति के संग प्रेमी की हत्या की:फोन करके मिलने घर बुलाया, फिर मार डाला; कानपुर में शव को झाड़ियों में जलाया
    Next Article
    सपा ने महंगाई-बेरोजगारी पर हापुड़ में किया प्रदर्शन:पुलिस से हुई नोंकझोंक, ADM को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment