Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा नेता गुड्डू पंडित ने की राजनाथ सिंह से मुलाकात:सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल, बुलंदशहर की राजनीति में हलचल

    27 minutes ago

    1

    0

    बुलंदशहर के पूर्व बाहुबली विधायक और सपा नेता श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिले का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। सोशल मीडिया पर यह रक्षा मंत्री से मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए गुड्डू पंडित ने इसे सौहार्दपूर्ण मुलाकात का नाम दिया है। श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित की गिनती पश्चिमी यूपी के बाहुबली नेताओं में होती है। कभी अमरमणि त्रिपाठी के खास रहे गुड्डू पंडित ने 2007 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर लड़ते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया को उन्ही के गढ़ में मात दी थी। इसके बाद बीडीसी अपहरण कांड में मायावती ने वर्ष 2011 में उन्हें अपने ही दिल्ली आवास से गिरफ्तार करा दिया था। 2012 विधानसभा चुनाव में वह सपा के सिंबल पर डिबाई विधानसभा से लड़े और लगातार दूसरी बार कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह को हराया। इसके बाद 2016 में उन्होंने सपा से विधायक रहते हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी, जिसके बाद सपा ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। 2019 का लोकसभा चुनाव उन्होंने फतेहपुर सीकरी से बसपा की टिकट पर लड़ा, लेकिन वह हार गए। इसके बाद वह 2022 में फिर से सपा में आ गए। अब राजनाथ सिंह से उनकी मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि वह कोई नया कदम उठा सकते हैं। कल्याण सिंह की नाराजगी पड़ी भारी 2016 के राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग के बाद माना जा रहा था कि वह 2017 का चुनाव भाजपा से लड़ेंगे। वह खुलकर भाजपा के बैनर तले आयोजित कार्यक्रमों में भी दिखने लगे थे। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की नाराजगी उन्हें भारी पड़ी। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें भाजपा से टिकट नहीं मिल सका, जिसके बाद वह 2017 का चुनाव सदर विधानसभा सीट से रालोद के टिकट पर लड़े और बुरी तरह हार गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां की डांट से परेशान युवक ने की आत्महत्या:हापुड़ के सिरोधन गांव में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
    Next Article
    दो डंपर भिड़े, बने आग का गोला, हेल्पर जिंदा जला:ड्राइवर केबिन का कांच तोड़कर कूदा, गंभीर झुलसा, हमीरपुर में 4 घंटे बाद बुझी आग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment