Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा प्रतिनिधिमंडल ने देवरिया का दौरा किया:पीड़ित परिवारों से मिलकर न्याय का भरोसा दिलाया

    3 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव के नेतृत्व में देवरिया पहुंचा। टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल ने सबसे पहले बरहज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर का दौरा किया। यहां हाल ही में दिवंगत अधिवक्ता विजेंद्र सिंह के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की गई। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि इस मामले में निर्दोष लोगों को फर्जी तरीके से फंसाया गया है। प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम प्रधान राजेश यादव के परिजनों से भी मुलाकात कर सांत्वना दी। इसके बाद टीम देवरिया खास क्षेत्र पहुंची, जहां नगर पालिका द्वारा बनाए गए इंटरलॉकिंग मार्ग को सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा बंद किए जाने का मामला सामने आया। प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। तत्पश्चात, प्रतिनिधिमंडल देवरिया सदर क्षेत्र के सोपरी बुजुर्ग गांव पहुंचा। यहां कुछ दिन पूर्व गोली मारकर हत्या किए गए पप्पू यादव के परिजनों से मुलाकात की गई। पार्टी नेताओं ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हर परिस्थिति में पीड़ितों के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी। जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवारों को जल्द न्याय नहीं मिला तो पार्टी जनपद में बड़ा आंदोलन करेगी। इस अवसर पर सांसद रमाशंकर राजभर, सांसद रामभुआल निषाद, पूर्व सांसद कनकलता सिंह, पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, आशुतोष उपाध्याय, मनबोध प्रसाद और अनुग्रह नारायण सिंह ‘खोखा सिंह’ सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में कब्रिस्तान पर चला बुलडोजर, शव बाहर आए:पानी की टंकी का हो रहा निर्माण, ग्रामीणों के विरोध के बाद काम रोका
    Next Article
    हापुड़ में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत हुआ मॉकड्रिल:विभिन्न स्थानों पर हुआ जागरूकता अभियान, उपकरणों के उपयोग का हुआ प्रशिक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment