Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा प्रवक्ता बोले- CM की भाषा सांप्रदायिक माफिया जैसी:सड़क पर नमाज वाले बयान पर कहा- मुख्यमंत्री समाज में भेदभाव पैदा कर रहे

    19 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रवक्ता अनूप संडा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'सड़क पर नमाज' और 'जनसंख्या कम' वाले बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मंगलवार को शहर के सब्जी मंडी क्षेत्र में आयोजित एक भंडारे के दौरान मीडिया से बात करते हुए संडा ने कहा कि मुख्यमंत्री की भाषा उनके पद के अनुरूप नहीं है, बल्कि किसी सांप्रदायिक माफिया जैसी है। संडा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री समाज में भेदभाव पैदा करने, एक समुदाय विशेष की भावनाओं को आहत करने और सांप्रदायिक वैमनस्यता को बढ़ावा देने के लिए जानबूझकर ऐसे बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हर ईद और बकरीद पर ऐसे बयान देते हैं, और अगर यह दस साल से चल रहा है तो उन्हें अपने सुशासन पर विचार करना चाहिए। सपा प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री को उनकी शपथ की याद दिलाते हुए कहा कि उन्होंने धर्मनिरपेक्षता और संविधान की रक्षा की शपथ ली है। संडा के अनुसार, यदि मुख्यमंत्री इसकी रक्षा नहीं कर सकते, तो उन्हें खुद को श्रीराम का भक्त कहने का कोई अधिकार नहीं है। संडा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपील की और अगले ही दिन विदेश यात्रा पर चले गए, जबकि उनकी पार्टी के जनप्रतिनिधि 'नाटक' कर रहे हैं। संडा ने उदाहरण देते हुए कहा कि कोई साइकिल से जा रहा है और उसके पीछे 20-20 गाड़ियों का काफिला चल रहा है। उन्होंने इस सरकार को 'नाटक और नौटंकी की सरकार' बताया और प्रधानमंत्री की विदेश नीति को 'फेल' करार दिया। सपा प्रवक्ता ने सरकार को 'पेपर लीक सरकार' बताते हुए आरोप लगाया कि इसके दो ही काम हैं: घोषणा और जांच। उन्होंने इन दोनों शब्दों के पहले अक्षर को मिलाकर 'घोचू सरकार' शब्द गढ़ा। संडा ने दावा किया कि यह सरकार सुशासन और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करती है, लेकिन इससे ज्यादा भ्रष्टाचार में डूबी कोई सरकार नहीं हुई। उन्होंने आगे कहा कि इस सरकार में युवाओं और बेरोजगारों का सबसे अधिक शोषण हुआ है। संडा के अनुसार, लगभग हर परीक्षा में पेपर लीक होता है, जिससे करोड़ों रुपये युवाओं की जेब से निकलकर सरकार की जेब में जाते हैं। यहां पर सपा सांसद रामभुआल निषाद, इसौली से सपा विधायक ताहिर खान, सपा महासचिव सलाउद्दीन, सपा नेता रिजवान अहमद पप्पू, ज्ञान प्रकाश यादव, शकील अहमद, तेजींदर सिंह बग्गा आदि मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी को सजा:गोविंद चौराहे पर बेचता था पुड़िया, कोर्ट ने लगाया 10 हजार जुर्माना, 3Kg गांजा बरामद
    Next Article
    बागपत में दो मकानों पर चला बुलडोजर:राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल ने कार्रवाई पर उठाए सवाल, अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment