Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा प्रवक्ता ने मंत्री जायसवाल के बयान की निंदा की:अखिलेश पर टिप्पणी के बाद बर्खास्तगी की मांग, भाजपा पर लगाए आरोप

    12 hours ago

    1

    0

    चंदौली में प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल द्वारा सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर की गई टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने इस बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर मंत्री जायसवाल को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। मनोज सिंह काका ने कहा कि मंत्री रविंद्र जायसवाल ने चंदौली में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। उन्होंने इसे भारतीय जनता पार्टी की गिरती राजनीतिक सोच का परिणाम बताया। काका ने आरोप लगाया कि भाजपा अब 'गालीबाजों का गिरोह' बन गई है। सपा प्रवक्ता ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री में राजनीति के प्रति थोड़ी भी नैतिकता और लोकतंत्र में विश्वास है, तो ऐसे मंत्री को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि भारतीय जनता पार्टी, उसके प्रवक्ता या रविंद्र जायसवाल स्वयं सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। काका ने जोर दिया कि अखिलेश यादव प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, ऐसे में उनके प्रति ऐसी भाषा का प्रयोग गलत है। काका ने आरोप लगाया कि भाजपा का यह रवैया बन गया है कि वह पीडीए, दलितों, पिछड़ों और बहुजन समाज के नेताओं को गाली देती है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यही स्थिति रही तो 2027 में प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में स्कूलों का समय बदला:कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई अब सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक
    Next Article
    बिजनौर में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न:तीन दिन से मौसम बदला, जनजीवन प्रभावित; तापमान गिरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment