Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एबॉर्शन में हालत बिगड़ी तो प्रेमी छोड़कर भागा:20 साल की प्रेमिका की जान खतरे में आई, ऑपरेशन कर निकालनी पड़े बच्चेदानी, तीन पर FIR

    11 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के फाफामऊ मैं एक 20 साल की युवती प्यार में इस कदर चली गई कि उसकी जान पर बन आई। प्रेमी ने इसका एक झोलाछाप से अबॉर्शन कर दिया और इस दौरान उसकी बच्चेदानी और आंतें डैमेज हो गईं। हालत बिगड़ी तो प्रेमी उसे छोड़कर भाग निकला। घरवाले अस्पताल नहीं गए जहां जान बचाने के लिए उसकी बच्चेदानी और आंतों का कुछ हिस्सा ऑपरेशन के जरिए बाहर निकलना पड़ा। फिलहाल उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उसे आईसीयू में रखा गया है। उधर इस मामले में प्रेमी और झोलाछाप समय तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। क्या है पूरा मामला? फाफामऊ थाना क्षेत्र के खुशहाल का पूरा, गोहरी गांव निवासी एक युवक ने बताया कि उसकी 21 वर्षीय बहन की तबीयत 10 फरवरी को अचानक बिगड़ गई थी। पेट में तेज दर्द होने पर उसने अपने परिचित रविराज (निवासी जगदीशपुर शुकाली, नवाबगंज) को फोन किया। रविराज उसके घर आया जाया करता था और इस दौरान ही उसने बहन से नजदीकी बढ़ा ली। होलागढ़ के क्लीनिक में ले गया प्रेमी दोनों अक्सर मिलने जुड़ने लगे और इसी दौरान बहन गर्भवती हो गई। 10 फरवरी को अचानक पेट में तेज दर्द होने लगा तो उसने फोन से इसकी जानकारी रविराज को दी। रविराज ने उसे सोरांव बुलाया और कहा कि वह परिचित डॉक्टरों से इलाज करवा देगा। इसके बाद युवती को होलागढ़ के बारादरी बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में ले जाया गया, जहां डॉक्टर सत्येंद्र पटेल और डॉक्टर राहुल पटेल ने जांच के बाद दवा दी। परिजनों का आरोप है कि दवा देने के कुछ ही देर बाद युवती की हालत बिगड़ गई और अत्यधिक रक्तस्राव शुरू हो गया। उसकी हालत गंभीर हो गई और इसके बाद प्रेमी उसे छोड़कर भाग निकला। चार माह से थी प्रेग्नेंट हालत गंभीर होने पर उसे सोरांव के एक अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने बताया कि युवती का गर्भपात कराया गया है और उसकी स्थिति बेहद नाजुक है। तत्काल उसे बड़े सरकारी अस्पताल भेजने की सलाह दी गई। इसके बाद उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के बाद पता चला कि युवती 4 महीने की प्रेग्नेंट थी। असुरक्षित तरीके से अबॉर्शन करने के दौरान ही उसकी बच्चेदानी पूरी तरह डैमेज हो गई और आंतों का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। उसे 10 फरवरी की रात में स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) में भर्ती कराया गया, जहां वह आईसीयू में इलाजरत है। डॉक्टरों का दावा: बच्चेदानी पूरी तरह क्षतिग्रस्त एसआरएन अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, गर्भपात के दौरान युवती की बच्चेदानी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। अंदरूनी अंगों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों को उसकी बच्चेदानी निकालनी पड़ी। अत्यधिक खून बहने के कारण स्थिति और जटिल हो गई थी। डॉक्टरों ने बताया कि खून की भारी कमी के बावजूद तत्काल ब्लड की व्यवस्था कर ऑपरेशन किया गया। फिलहाल हालत स्थिर है, लेकिन अभी खतरे से बाहर नहीं है। तीन पर मुकदमा, क्लीनिक संचालक फरार फाफामऊ थाना अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह के मुताबिक, युवती के प्रेमी रविराज, डॉक्टर सत्येंद्र पटेल और डॉक्टर राहुल पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिस क्लीनिक में कथित तौर पर अबॉर्शन कराया गया, वहां ताला लटका मिला। संचालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ प्रयागराज में एक और परिवाद दाखिल:आशुतोष महाराज ने लगाया धार्मिक यात्रा पर हमले का आरोप
    Next Article
    सपा सांसद जावेद अली खान बोले- 2027 में सरकार बनेगी:संभल में कहा- छोटे-बड़े सभी लोगों के आने से पार्टी की ताकत बढ़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment