Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा सांसद को जवाब-घर के पास लगेगी राणा की प्रतिमा:आगरा में अगले सप्ताह से शुरू होगा काम, 18 टन की प्रतिमा होगी स्थापित

    1 day ago

    3

    0

    राणा सांगा विवाद को लेकर चर्चा में रहे सपा सांसद रामजीलाल सुमन को जवाब देने की पूरी तैयारी हो गई है। उनकी सोसायटी की बाउंड्री महज 50 मीटर दूर राणा सांगा की प्रतिमा स्थापना के लिए अगले सप्ताह भूमि पूजन होने जा रहा है। राज्यसभा में राणा सांगा को लेकर विवादित बयान देने के बाद चर्चा में आए सपा सांसद रामजीलाल सुमन को हर रोज राणा सांगा चौक से गुजरना होगा। क्योंकि सपा सांसद का आवास जहां है, उस सोसायटी से सिर्फ 50 मीटर दूर स्पीड कलर लैब तिराहा पर राणा सांगा की प्रतिमा लगने जा रही है। एत्मादपुर के विधायक डा. धर्मपाल सिंह ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने स्पीड कलर लैब तिराहा पर राणा सांगा की प्रतिमा स्थापना की मांग की थी। इस मांग को मंजूरी मिल गई है। क्षेत्रीय पार्षद शरद चौहान ने बताया, अगले सप्ताह प्रतिमा स्थापना के कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। नगर निगम प्रतिमा स्थापना के लिए 10 फीट ऊंचा प्लेटफार्म तैयार करेगा। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग प्रतिमा उपलब्ध करा रहा है। एमजी रोड स्थित स्पीड कलर लैब तिराहे पर वीर योद्धा राणा सांगा की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव फाइनल हो गया है। प्रतिमा लगाने के कार्य का शुभारंभ 11 नवंबर से होगा। करीब 15 फीट ऊंची और 18 टन वजनी प्रतिमा यहां स्थापित की जाएगी। इसके लिए नगर निगम प्लेटफार्म तैयार करवाएगा, जबकि प्रतिमा पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से लगवाई जाएगी। राणा सांगा की प्रतिमा लगाने के लिए एत्मादपुर विधायक डा. धर्मपाल सिंह लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। उन्होंने इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। अब उनके प्रयास रंग लाए हैं और प्रतिमा लगाने का रास्ता साफ हो गया है। वहीं, बाग फरजाना वार्ड के भाजपा पार्षद शरद चौहान ने भी इसी तिराहे का नाम स्पीड कलर लैब तिराहा से बदलकर राणा सांगा चौक करने का प्रस्ताव नगर निगम सदन में रखा था। 8 सितंबर 2025 को सदन में यह प्रस्ताव पास हुआ था। इस तरह प्रतिमा स्थापना के साथ ही तिराहे का नाम बदलने की उनकी पहल भी रंग लाती नजर आ रही है। 15 फीट ऊंची और 18 टन वजनी होगी प्रतिमा स्पीड कलर लैब तिराहे पर स्थापित होने वाली राणा सांगा की प्रतिमा करीब 15 फीट ऊंची होगी और इसका वजन लगभग 18 टन बताया गया है। प्रतिमा को स्थापित करने के लिए मजबूत प्लेटफार्म की जरूरत होगी। नगर निगम की ओर से इसका निर्माण कराया जाएगा। प्रतिमा लगाने की जिम्मेदारी पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, यूपी की होगी। 11 नवंबर से इस कार्य का शुभारंभ किया जाएगा। रामजीलाल सुमन के आवास के पास है तिराहा यह तिराहा सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास के बिल्कुल पास है। सुमन हरीपर्वत स्थित संजय प्लेस की एचआईजी सोसाइटी में रहते हैं। सोसाइटी का एक गेट स्पीड कलर लैब तिराहे की ओर खुलता है। तिराहे से उनके आवास की बाउंड्री करीब 50 मीटर दूर है। राज्यसभा में राणा सांगा को लेकर सांसद रामजीलाल सुमन के बयान के बाद विवाद खड़ा हुआ था। इसी के बाद भाजपा पार्षद शरद चौहान ने तिराहे का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा था। उनका कहना था कि राणा सांगा देश के वीर योद्धा थे और उनका सम्मान पूरे देश को करना चाहिए। विधायक ने प्रतिमा और पार्षद ने नामकरण के लिए की पहल विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने राणा सांगा की वीरता और शौर्य को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से यहां प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। वहीं, पार्षद शरद चौहान ने नगर निगम सदन में तिराहे का नाम राणा सांगा चौक करने का प्रस्ताव रखा। दोनों प्रयासों के बाद अब इस स्थान पर राणा सांगा की प्रतिमा स्थापित होने जा रही है। इसी संजय प्लेस HIG सोसाइटी में सपा सांसद का घर है। क्षेत्रीय पार्षद ने ये कहा 'आगरा के एमजी रोड स्थित स्पीड कलर लैब तिराहा का नाम राणा सांगा के नाम पर होगा। इस तिराहा को हमने इसलिए चुना क्योंकि सपा सांसद रामजीलाल सुमन का आवास इसी तिराहा के पास है। सपा सांसद जब भी यहां से गुजरें तो राणा सांगा चौक के नाम पर वे राणा सांगा को याद करें...उनका इतिहास पढ़ें। सपा को करारा जवाब देने के लिए इस स्थान को चुना। रामजीलाल सुमन जब भी अपने घर से बाहर निकलेंगे तो उन्हें राणा सांगा को प्रणाम करना होगा।' ये कहना है आगरा नगर निगम के बागफरजाना वार्ड के भाजपा पार्षद शरद चौहान का। सपा सांसद रामजीलाल सुमन का आवास उन्हीं के वार्ड में हैं। उन्होंने ने ही 8 सितंबर को हुए नगर निगम सदन के अधिवेशन में स्पीड कलर लैब तिराहा का नाम राणा सांगा चौक करने का प्रस्ताव रखा था, जिसे सदन ने मंजूरी दे दी है। इसी जगह पर राणा सांगा की विशाल प्रतिमा के लिए विधायक डा. धर्मपाल सिंह ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। सुमन ने राज्यसभा में क्या कहा था... सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने 21 मार्च 2025 को राज्यसभा में कहा था, 'भाजपा वालों का तकिया कलाम हो गया कि मुसलमानों में बाबर का डीएनए है। फिर हिंदुओं में किसका डीएनए है? बाबर को कौन लाया? बाबर को भारत में इब्राहीम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा लाया था। मुसलमान बाबर की औलाद हैं तो तुम (हिंदू) गद्दार राणा सांगा की औलाद हो। यह हिंदुस्तान में तय हो जाना चाहिए। बाबर की आलोचना करते हैं, राणा सांगा की नहीं। देश की आजादी की लड़ाई में इन्होंने अंग्रेजों की गुलामी की थी। हिंदुस्तान का मुसलमान बाबर को अपना आदर्श नहीं मानता है। वो मोहम्मद साहब और सूफी परंपरा को आदर्श मानता है। 26 मार्च 2025 को सपा सांसद के घर हमला और तोड़फोड़ राज्यसभा में राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आगरा स्थित घर पर 26 मार्च 2025 को करणी सेना ने हमला कर दिया। कार्यकर्ता पहचान छिपाकर करीब 50 गाड़ियों में आगरा पहुंचे। 2 बुलडोजर भी लेकर आए थे। 1000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ और पथराव किया। सांसद के घर के बाहर खड़ी 10 से ज्यादा गाड़ियां तोड़ डाली। झड़प में 14 पुलिसकर्मी घायल हुए। जब ये बवाल हो रहा था, उस वक्त सपा सांसद रामजीलाल सुमन दिल्ली में थे। अब जानिए कौन हैं रामजी लाल सुमन राणा सांगा मेवाड़ के राजा थे, 19 साल राज किया राणा सांगा (महाराणा संग्राम सिंह) ने राजस्थान के मेवाड़ में 1509 से 1528 तक शासन किया। वे उदयपुर में सिसोदिया राजपूत राजवंश के राजा थे और राणा रायमल के सबसे छोटे पुत्र थे। इन्होंने मेवाड़ साम्राज्य का विस्तार किया। उसके तहत राजपूताना के सभी राजाओं को संगठित किया। राणा सांगा ने विदेशी आक्रमणकारियों के विरुद्ध सभी राजपूतों को एक किया। इन्होंने दिल्ली, गुजरात और मालवा मुगल बादशाहों के आक्रमणों से अपने राज्य की रक्षा की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, पिता और दो बेटों की मौत:जालौन में महिला गंभीर, परिवार उरई से मध्य प्रदेश जा रहा था
    Next Article
    बस्ती में कबाड़ की दुकान में लगी आग:आसपास की दुकानों और मकानों पर खतरा, दमकल की दो गाड़ी बुझाने में जुटीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment