Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा विधायक ने कांशीराम जयंती पर किया अलग कार्यक्रम:जिलाध्यक्ष ने अखिलेश यादव को रिपोर्ट भेजी, बोले- घोर अनुशासनहीनता

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) ने कांशीराम की 22वीं जयंती को 'बहुजन दिवस' के रूप में जिला स्तर पर मनाया। इस अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में केराकत विधायक तूफानी सरोज और विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान शामिल नहीं हुए। इन दोनों नेताओं ने अपने क्षेत्र में अलग से कार्यक्रम आयोजित किया, जिस पर विवाद खड़ा हो गया है। सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने इस कृत्य को 'घोर अनुशासनहीनता' करार दिया है। उन्होंने इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक विस्तृत रिपोर्ट भेजी है। यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है। जिलाध्यक्ष द्वारा भेजी गई दो पन्नों की रिपोर्ट में उन पदाधिकारियों का उल्लेख है जो जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित थे। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि पार्टी निर्देशों की अवहेलना करते हुए विधायक तूफानी सरोज और विधानसभा अध्यक्ष नीरज यादव पहलवान ने केराकत कार्यालय पर कुछ लोगों के साथ अलग से कार्यक्रम आयोजित किया। रिपोर्ट के अनुसार, इस कदम से पार्टी की छवि धूमिल हुई है और एक गलत संदेश गया है, जो 'घोर अनुशासनहीनता' की श्रेणी में आता है। जिलाध्यक्ष मौर्या ने बताया कि इस तरह की कार्यक्रम रिपोर्टें नियमित रूप से भेजी जाती हैं। इस रिपोर्ट पर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व क्या निर्णय लेता है, यह देखना होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला किसानों को बकरी स्वास्थ्य प्रबंधन का प्रशिक्षण मिला:अपेक्षा समिति ने औरैया में 5 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया
    Next Article
    बलरामपुर के दो रक्तवीरों को राष्ट्रीय सम्मान:आगरा में 'प्रदेश सेवा रत्न सम्मान 2026' से नवाजा जाएगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment