Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर के दो रक्तवीरों को राष्ट्रीय सम्मान:आगरा में 'प्रदेश सेवा रत्न सम्मान 2026' से नवाजा जाएगा

    2 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर। जनपद के दो युवा आलोक अग्रवाल और वैभव त्रिपाठी को जनसरोकार और रक्तदान के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। उन्हें 22 मार्च 2026 को आगरा में संकल्प मानव सेवा संस्था (रजि.) द्वारा 'प्रदेश सेवा रत्न सम्मान 2026' से नवाजा जाएगा। इस सम्मान समारोह के दौरान एक विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी की उम्मीद है। संस्था के फाउंडर एवं अध्यक्ष उमेन्द्र राजपूत ने आयोजन समिति में आलोक अग्रवाल को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। जनपद में 'ब्लडमैन' के नाम से पहचान बना चुके आलोक अग्रवाल अब तक 38 बार रक्तदान कर चुके हैं। वहीं, वैभव त्रिपाठी ने 42 बार रक्तदान कर समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। ये दोनों युवा न केवल स्वयं नियमित रूप से रक्तदान करते हैं, बल्कि अन्य लोगों को भी इस पुनीत कार्य के लिए लगातार प्रेरित कर रहे हैं। पिछले वर्ष बलरामपुर में सर्वाधिक रक्त संग्रह के लिए ब्लड बैंक द्वारा सम्मानित किए जा चुके ये दोनों समाजसेवी जिले में 'रक्त क्रांति' लाने के संकल्प के साथ सक्रिय हैं। उनके अथक प्रयासों से बड़ी संख्या में युवा रक्तदान अभियान से जुड़ रहे हैं, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो पा रहा है। रक्तदान जैसे जनहितकारी कार्य को बढ़ावा देने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए, इन्हें विभिन्न राष्ट्रीय मंचों पर भी कई बार सम्मानित किया जा चुका है। आज ये दोनों युवा जिले के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा विधायक ने कांशीराम जयंती पर किया अलग कार्यक्रम:जिलाध्यक्ष ने अखिलेश यादव को रिपोर्ट भेजी, बोले- घोर अनुशासनहीनता
    Next Article
    महराजगंज में डीएम और एसपी लेहड़ा मंदिर पहुंचे:चैत्र नवरात्रि की तैयारियों का जायजा लिया, दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment