Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीपीआई(एम) का जन आक्रोश जत्था भदोही पहुंचा:केंद्रीय सदस्य डॉ. हीरालाल यादव ने दिल्ली रैली को सफल बनाने का आह्वान

    6 hours ago

    1

    0

    भदोही जिले में मंगलवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का जन आक्रोश जत्था पहुंचा। यह जत्था पूर्वी क्षेत्र कुशीनगर से मिर्जापुर होते हुए भदोही आया, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसका जोरदार स्वागत किया और बाइक रैली के साथ इसमें शामिल हुए। नगर के फत्तुपुर स्थित विश्वकर्मा मंदिर पर एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सीपीआई(एम) की केंद्रीय कमेटी के सदस्य डॉ. हीरालाल यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पार्टी 24 मार्च को दिल्ली में एक विशाल रैली आयोजित करेगी, जो सरकार की उदारीकरण और कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों के खिलाफ होगी। देखें, 3 तस्वीरें… उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। डॉ. यादव ने केंद्र और भाजपा शासित राज्य सरकारों पर संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि जनता का आक्रोश और संघर्ष लगातार बढ़ रहा है। पार्टी की प्रमुख मांगों में चार श्रम संहिताओं को खत्म करना, अमेरिका के साथ मुक्त व्यापार समझौता रद्द करना, बीज विधेयक वापस लेना और बिजली के निजीकरण व स्मार्ट मीटर पर रोक लगाना शामिल है। इसके अलावा किसानों की जमीन के अधिग्रहण को रोकने, आदिवासियों और गरीबों को जमीन से विस्थापित न करने की भी मांग की गई। सभा में सांप्रदायिकता खत्म करने, भाईचारा मजबूत करने, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करने, अल्पसंख्यकों पर हमले रोकने, जातिगत संघर्ष समाप्त करने और महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने की भी मांग उठाई गई। साथ ही भदोही जिले में सफाई कर्मियों की भर्ती की मांग भी की गई। डॉ. यादव ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर इन मुद्दों पर संघर्ष तेज करने और 24 मार्च की दिल्ली रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। सभा को राज्य कमेटी सदस्य लालमनि विश्वकर्मा, जिला सचिव भानसिंह मौर्य, जगन्नाथ मौर्य और अमृतलाल मौर्य ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामचंद्र पटेल ने की, जबकि संचालन इंद्रदेव पाल ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AAP ने लगाया आंगनबाड़ी खाद्यान्न वितरण में अनियमितता का आरोप:हर ब्लॉक में जांच की मांग, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए
    Next Article
    कमर्शियल सिलेंडरों की किल्लत ने उद्यमियों की बढ़ाई टेंशन:मेरठ के उद्यमी बोले- जल्द समाधान ना निकला तो बंद करने पड़ेंगे प्रतिष्ठान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment