Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP-नेता के परिवार से मिले डॉ. राधा मोहन:बोले- बचाने वालों को नंगा कर दूंगा, कैबिनेट मंत्री बोले- परिवार की होगी आर्थिक मदद

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर में मंगलवार को भाजपा नेता राजकुमार चौहान की हत्या कर दी गई। जिसके बाद परिवार वालों से मिलने कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान और राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल पहुंचे। दोनों नेताओं के पहुंचने पर वहां भीड़ ने घेर लिया। परिवार में अभी भी मातम का माहौल है। दोनों नेताओं के पहुंचते ही मृतक की पत्नी और उनकी बेटी भावुक हो गईं। दोनों ने अपने अपने स्तर से परिवार को ढाढ़स बांधा। कैबिनेट मंत्री ने सहायता का दिया आश्वासन मृतक के परिवार से कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने उन्हें हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि– मैं भी जानता हूं कि उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं। उनके पालन पोषण के लिए जो कुछ भी है आप लोग लिखकर दीजिए मैं मुख्यमंत्री जी से प्रयास करूंगा कि इनको जो भी आर्थिक सहयोग मिल सके हम लोग पूरा प्रयास करेंगे। मैं माननीय मुख्यमंत्री जी से उनके बच्चे की रोजगार के लिए भी बात करूंगा। राज्यसभा सदस्य बोले- अपने ही चिराग तले अंधेरा है इसके अलावा राज्यसभा सांसद डा. राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि– राजकुमार चौहान जी भारतीय जनता पार्टी के बहुत पुराने और वरिष्ठ नेता थे। उनके साथ कैसा घटना होना काफी चिंताजनक है। ठीक गोरखनाथ मंदिर के पीछे उनकी निर्मम हत्या हो गई। दुर्दांत अपराधियों ने चाकू गोद-गोद कर मारा है। इसको हम लोग मॉब लिंचिंग कहें तो गलत नहीं होगा। स्वर्गीय राजकुमार चौहान की मोब लिंचिंग हुई है। सरकार हमारी भारतीय जनता पार्टी की है। हम लोग यही मानते हैं कि पहले की तुलना में लॉ एण्ड ऑर्डर बेहतर हुई है। इसका मतलब यह नहीं है कि चिराग तले अंधेरा हो जाएगा। एक बार आप प्रमाण पत्र लेते हैं, तो उसको आपको ही मेंटेन करना पड़ता है। पार्लियामेंट में नंगा कर दूंगा मैं तो दिल्ली से पार्लियामेंट छोड़ कर आया हूं। यह परिवार चाहता हैं कि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। कोई भी अपराधी हो, मैं तो नाम भी नहीं जानता हूं। मृतक की पत्नी ने स्वयं एफआईआर लिखाया है और नामदज किया है। प्रशासन से यही कहना है कि यथाशीघ्र इसमें अपराधियों की गिरफ्तारी कर आगे की न्यायिक कार्रवाई करें। अन्यथा मैं तो हूं ही राज्यसभा में इन सब लोगों को मैं नंगा कर दूंगा। यह पूरा प्रदेश जानता है कि मैं जब राज्यसभा में खड़ा होता हूं तो क्या होता है। जो बचने का प्रयास करेगा मेरे पास संवैधानिक रास्ता है। तीतर-बीतर कर दूंगा सबको कोई बचेगा नहीं। मैं संवैधानिक तरीके से लड़ता हूं इन लोगों को संवैधानिक तरीके से कार्रवाई कर लेनी चाहिए। घर का चिराग बुझ गया बेचारा अकेला कमाने वाला आदमी था। घर में दो-दो जवान बेटियां हैं, आखिर उनके भविष्य के साथ क्या होगा। उनकी देखरेख कौन करेगा। सरकार और प्रशासन के नाक के नीचे इतना बड़ा कांड हो रहा है। प्रशासन को जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी। सुनिश्चित करना पड़ेगा, उनको इतनी आर्थिक मदद दी जाए कि उनके परिवार चल सके। क्योंकि उनके परिवार में कोई नहीं है वह बहुत कुछ नहीं मांग रहे हैं। अब पढिए पूरा मामला गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता की हत्या कर दी गई। 4 बदमाशों ने घर से 500 मीटर दूर उन्हें घेर लिया। सिर, सीने और चेहरे पर 20 से 25 बार चाकू मारे। घायल होने के बाद भी भाजपा नेता करीब 100 मीटर तक भागे, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर फिर हमला कर दिया। हमलावर कुछ देर तक वहीं रुके रहे और उनके मरने का इंतजार करते रहे। तसल्ली होने के बाद वहां से भाग गए। घटना चिलुआताल थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह साढ़े 5 बजे हुई। यहां से गोरखनाथ मंदिर की दूरी करीब 5 किमी है। भाजपा नेता राजकुमार चौहान (42) की मौत की सूचना पर पहुंचीं उनकी पत्नी सुशीला रोते-रोते बेहोश हो गईं। राजकुमार की बहन मोहनी ने कहा- जान के बदले जान चाहिए। परिवार कौन चलाएगा? भतीजी को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। उधर, वारदात के बाद 500 से ज्यादा लोग जुट गए और गोरखपुर-सोनौली रोड जाम कर हंगामा किया। सूचना पर 10 थानों की फोर्स पहुंची और लोगों को लाठी फटकार कर हटाया। पुलिस ने बताया कि 7 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पत्नी की शिकायत पर 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि ओबीसी समुदाय से आने वाले राजकुमार 2027 में बस्ती से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। वह भाजपा से टिकट मांग कर रहे थे। उन्हें राज्यसभा सांसद राधामोहन अग्रवाल का करीबी माना जाता था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मानव–तस्करी: यूपी में दस साल में दर्ज हुए 1010 केस:कबूतर बाजी के पकड़े गए 342 मामले, मानव तस्करी की रोकथाम के लिए ठोस रणनीति बनाने पर डीजीपी का जोर
    Next Article
    सुलतानपुर में संपत्ति विवाद, 3 और गिरफ्तार:पूर्व मंत्री पुत्र समेत 8 पहले भी हुए थे गिरफ्तार; चाचा की संपत्ति को लेकर फायरिंग का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment