Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिपाही पर चलाई थी गोली, व्हील चेयर पर लाई पुलिस:बिहार से असलहा लाकर बनारस में करते थे सप्लाई, स्कूटी से हुए थे फरार

    6 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में शुक्रवार की रात सिपाही को गोली मारने वाले तीन असलहा तस्करों को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल असलहा तस्कर में से दो को पुलिस व्हील चेयर पर लेकर पहुंची थी। तीनों शातिर असलहा तस्कर हैं। बिहार का रहने वाला राजू तिवारी इनका सरगना है। उसे भी पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा है। इनके पास से एक देशी पिस्टल .32 बोर और एक रिवाल्वर .32 बोर बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार ये बृज इन्क्लेव में असलहा बेचने के लिए पहुंचे थे जब पुलिस टीम पहुंच गई। ये फायर करते हुए वहां से फरार हो गए थे। जिसमें सिपाही अमित कुमार घायल हुए थे। फिलहाल अमित की हालत अब स्थिर है। उनकी पीठ में फंसी गोली निकाल दी गई है। मुठभेड़ के बाद पकड़े गए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। व्हील चेयर पर लाई पुलिस वाराणसी में पुलिसकर्मी पर फायर करने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया और तीनों को गोली मारी। इन्हे मीडिया के सामने पुलिस व्हील चेयर पर लेकर आयी। डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया- पकड़े गए अपराधी राज विश्वकर्मा निवासी अस्सी घाट थाना भेलूपुर जनपद वाराणसी, अंजनी नन्दन झा निवासी बी 1/151 -80 थाना भेलूपुर वाराणसी और राजू तिवारी निवासी ग्राम रामपुर खैरिया थाना कोचैया कोट जनपद गोपालगंज बिहार के रहने वाले हैं। असलहा बेचने पहुंचे थे डीसीपी ने बताया - पूछताछ में इन्होने बताया कि हम सभी बिहार से अवैध रूप से लाये गए दो असलहों को बृज इन्क्लेव अपार्टमेंट के पास बेचने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान वहां पुलिस पहुंच गई। पकड़े जाने के डर से हम लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक पुलिसकर्मी को गोली लग गई। इसके बाद हम वहां से स्कूटी से फरार हो गए थे। और बिहार भागने की फिराक में थे। अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- डीसीपी गौरव बसंवाल के मुताबिक, 30 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे बृज इन्क्लेव अपार्टमेंट के पास असलहा बेचने पहुंचे आरोपियों की तलाश में लंका पुलिस टीम पहुंची थी। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें आरक्षी अमित शुक्ला घायल हो गए। इसके बाद आरोपी स्कूटी से फरार हो गए। पुलिस ने पीछा कर लौटूबीर अंडरपास के पास मुठभेड़ में राज विश्वकर्मा (21) को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया। वहीं, 31 अक्टूबर को सामने घाट की झाड़ियों से असलहे बरामद कराने के दौरान अंजनी नंदन झा (24) और राजू तिवारी (21) ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल होकर पकड़े गए। प्रयागराज के रहने वाले हैं सिपाही अमित शुक्ला घायल सिपाही अमित शुक्ला मूल रूप से प्रयागराज के लूकरगंज के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम सूर्य मणि शुक्ला है। परिवार में उनकी तीन साल की एक बेटी है। अमित शुक्ला पिछले तीन साल से वाराणसी के लंका थाने में तैनात हैं। इससे पहले वह वाराणसी एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) से ट्रेनिंग भी ली है। असलहों की होगी फाॅरेंसिक जांच डीसीपी गौरव बंसल ने बताया- सिपाही पर हमला करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। अंजनी झा और राजू तिवारी इस मामले के मुख्य कड़ियों में से एक थे। इनके पास से बरामद असलहों की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी, ताकि यह साबित हो सके कि इसी हथियार से सिपाही पर गोली चलाई गई थी। पुलिस अब इन बदमाशों के पूरे आपराधिक इतिहास और इनके मददगारों की कुंडली खंगाल रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट:बड़ी गाड़ी की मांग और देवर पर अश्लील हरकत का आरोप, पति समेत चार पर FIR
    Next Article
    53वें दिन 53वीं पुस्तक का कवर विमोचित:लेखिका आशा शुक्ला की पुस्तक ‘नवचेतना का आलोक : संत सौरभ’ के कवर का विमोचन हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment