Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिपाही पर रिश्वत लेने और गाली-गलौज का आरोप:अवैध मिट्टी खनन का मामला, एसएसपी ने कांस्टेबल को किया निलंबित

    10 hours ago

    1

    0

    इटावा में अवैध मिट्टी खनन और उसके परिवहन को लेकर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक सिपाही पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है। वीडियो सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना 17 फरवरी की रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। वीडियो थाना इकदिल क्षेत्र की चौकी चितभवन का है। यहां आरक्षी ललित कुमार ड्यूटी पर तैनात थे। आरोप है कि रितिक शर्मा, अवधेश दीक्षित, सहदेव डीलर और धर्मेंद्र यादव नामक कुछ लोग चौकी पर पहुंचे और उन्होंने मिट्टी खनन व उसके परिवहन की अनुमति दिलाने के नाम पर सिपाही को रुपए दिए। इस घटना से जुड़े दो अलग-अलग वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में कुछ लोग सिपाही से ट्रैक्टर के माध्यम से मिट्टी परिवहन की अनुमति मांगते और उसे पैसे देते दिख रहे हैं। दूसरे वीडियो में कथित खनन माफिया सिपाही से गाली-गलौज कर रहे हैं। हालांकि, एक अन्य वीडियो में सिपाही ने रिश्वत लेने से इनकार किया है। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने चौकी चितभवन पर तैनात आरक्षी ललित कुमार को निलंबित करने का आदेश दिया। मामले की जांच की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी नगर को सौंपी गई है, और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:सोनभद्र में लाइनमैन की मौत पर दो घंटे चला बवाल, एसडीओ-एक्सईन निलंबित
    Next Article
    गोरखपुर में हुई युवा सशक्तिकरण छात्रवृत्ति परीक्षा:300 छात्र हुए शामिल, मेधावियों को मिलेगी 50 हजार तक की स्कॉलरशिप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment