Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुप्रीम कोर्ट बोला-पत्नी को बेवकूफ-निकम्मा कहना अपराध नहीं:ये पति का स्वभाव बताता है; दहेज केस में कोर्ट बिना सबूत बलि का बकरा न बनाएं

    14 hours ago

    1

    0

    सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस मनमोहन की बेंच ने कहा कि पत्नी को ‘स्टूपिड’ और ‘यूजलेस’ कहना क्रूरता या अपराध नहीं है। कोर्ट ने कहा कि इससे पति के स्वभाव का पता चलता है। इसे ऐसा गंभीर आपराधिक रंग नहीं दिया जा सकता कि पत्नी की आत्महत्या का कारण मान लिया जाए। कोर्ट ने यह भी कहा कि दहेज हत्या या वैवाहिक मामलों पर कोर्ट सावधान रहें, बिना सबूत के पति-ससुराल को बलि का बकरा न बनाएं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि महिला के पिता ने पति-ससुराल पर मानसिक, शारीरिक क्रूरता के आरोप लगाए थे। दहेज मांग का आरोप भी था, लेकिन इनकी पुष्टि नहीं हुई। केस में पति और उसके परिवार के खिलाफ लगाए आरोपों का महिला की मौत से कोई संबंध साबित नहीं हुआ। 5 साल पहले हुई थी शादी आरोपी व्यक्ति की शादी 3 जनवरी 2021 को हुई थी। इसके बाद कपल फरवरी 2022 में टोरंटो शिफ्ट हो गया। पत्नी ने 11 जून 2023 को 22वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में लिखा - "एक साल से नौकरी नहीं मिली, जिंदगी में फेल हो गई"। इसके बाद महिला के पिता ने 30 जून 2023 को सतारा, औरंगाबाद में FIR - 304B (दहेज हत्या), 498A (क्रूरता), 323, 504 और दहेज निषेध कानून की धाराओं के तहत केस दर्ज किया। बेंच ने कहा कि IPC की धारा 304B लगाने के लिए साबित करना होगा कि मौत से कुछ समय पहले महिला को दहेज के लिए क्रूरता या उत्पीड़न झेलना पड़ा था। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष ऐसा ठोस सबूत पेश नहीं कर सका, जिससे साबित हो कि पति ने दहेज की गैरकानूनी मांग की थी। यह भी साबित नहीं हुआ कि इस मांग का पत्नी की आत्महत्या से सीधा संबंध था। पति-ससुराल को बिना सबूत जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते बेंच ने कहा, “हम उस परिवार का दुख और पीड़ा समझते हैं, जिसने अपनी बेटी को खोया है। लेकिन पति और ससुराल वालों को तब तक जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता, जब तक उनके किसी ऐसे काम या चूक को साबित न किया जाए, जिसने महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर किया हो।” कोर्ट ने कहा कि केवल यह कह देना कि आरोपी ने मौखिक और शारीरिक क्रूरता की, पहली नजर में पर्याप्त नहीं है। ऐसे आरोपों के आधार पर यह नहीं माना जा सकता कि बताए गए कामों से आत्महत्या हुई। यह बात उन मामलों में भी लागू होगी, जहां अभियोजन पक्ष आत्महत्या और उत्पीड़न, क्रूरता या क्रिमिनल इंटिमिडेशन के बीच संबंध साबित करना चाहता है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों में अदालतों को बेहद सावधानी बरतनी चाहिए। वैवाहिक विवादों पर सुनवाई करते समय वास्तविक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर व्यावहारिक रुख अपनाना चाहिए। ----------------- ये खबर भी पढ़ें सुप्रीम कोर्ट बोला-बहू और उसके परिवार का अपमान बंद करें: दहेज केस में कहा- बेटी को बचाने की गुहार लगाने वाले को भिखारी कह रहे; सजा बरकरार दहेज प्रताड़ना के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मई में एक केस की सुनवाई के दौरान कहा था, 'आखिर लड़के शादी क्यों करते हैं, अगर उन्हें बाद में लड़की और उसके परिवार का अपमान ही करना है। समाज में यह संदेश जाना चाहिए कि बहू और उसके परिवार का अपमान करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।' सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'आप जिनसे पैसे लेते हो, आखिर उनको ही भिखारी कैसे कह सकते हो। लड़की का परिवार अपनी बेटी को बचाने की गुहार लगा रहा था और उन्हें भिखारी कहा जा रहा था। कोशिश यही होती है कि बहू और उसके परिवार से और पैसे निकाले जाएं। परिवार को आर्थिक रूप से निचोड़ने की कोशिश की जाती है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    विशाखापट्टनम की तेल रिफाइनरी में धमाका:ऊंची लपटें दूर तक दिखीं; यहां हर साल 1.5 करोड़ मीट्रिक टन कच्चा तेल प्रोसेस होता है
    Next Article
    RSS के 3 साल का एजेंडा तय...5 मुद्दों पर फोकस:जेन-जी आंदोलन पर आंबेकर बोले- देशहित में होना चाहिए; महिलाओं- युवाओं को जोड़ने पर भी चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment