Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विशाखापट्टनम की तेल रिफाइनरी में धमाका:ऊंची लपटें दूर तक दिखीं; यहां हर साल 1.5 करोड़ मीट्रिक टन कच्चा तेल प्रोसेस होता है

    13 hours ago

    1

    0

    विशाखापट्टनम की HPCL ऑयल रिफाइनरी में सोमवार रात धमाका हुआ है। धमाके के बाद ऊंची लपटें उठती दिखीं। घने धुएं ने आसपास के इलाके को घेर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग क्रूड प्रोसेसिंग यूनिट-3 के सल्फर पिच टैंक में लगी थी। विशाखापट्टनम के पुलिस कमिश्नर शंखब्रत बागची ने घटना की पुष्टि की और कहा कि आग टैंक तक ही सीमित है और इससे रिफाइनरी के दूसरे हिस्सों को कोई खतरा नहीं है। ये रिफाइनरी हर साल 1.5 करोड़ मीट्रिक टन कच्चा तेल प्रोसेस करती है। पिछली 25 में इसकी क्षमता दोगुनी हुई है। घटना के बाद रिफाइनरी की तस्वीरें रिहायशी इलाका भी खाली कराए गए DCP ऐश्वर्या रस्तोगी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पहले 5 फायर टेंडर पहुंचे, फिर और मंगाए गए। जैसे ही रिफाइनरी का अलार्म बजा, आसपास का रिहायशी इलाका भी खाली करा लिया गया। इस रिफाइनरी में पहले भी 2013 में कूलिंग टावर में धमाके से 2 लोगों की मौत हुई थी और 37 लोग घायल हुए थे। साल 1957 में शुरू हुई थी रिफाइनरी विशाखापट्टनम में स्थित यह प्रमुख ऑयल रिफाइनरी (HPCL विशाख रिफाइनरी) साल 1957 में शुरू की गई थी। यह भारत के पूर्वी तट की सबसे पुरानी और बड़ी रिफाइनरियों में से एक है, जो कच्चे तेल से पेट्रोल, डीजल और गैस बनाने का काम करती है। भारत में रिफाइनरी से जुड़ी हालिया घटनाएं 30 सितंबर 2026: MRPL, मंगलुरु: एक व्यक्ति की मौत, आठ घायल। 20 अप्रैल 2026: HPCL राजस्थान रिफाइनरी में आग। 23 अगस्त 2025: BPCL, कोच्चि: वाल्व में विस्फोट और आग। ---------------------------------- गुजरात के खेड़ा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका:6 मजदूर घायल; इनमें दो गंभीर, आवाज 4 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी गुजरात में खेड़ा जिले के कपडवंज में अवैध पटाखा फैक्ट्री में शनिवार को धमाका हो गया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है:21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें
    Next Article
    सुप्रीम कोर्ट बोला-पत्नी को बेवकूफ-निकम्मा कहना अपराध नहीं:ये पति का स्वभाव बताता है; दहेज केस में कोर्ट बिना सबूत बलि का बकरा न बनाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment