Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुप्रीम कोर्ट में 3 नए जजों ने शपथ ली:चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने पद की शपथ दिलाई; संख्या बढ़कर 37 हुई

    15 hours ago

    1

    0

    सुप्रीम कोर्ट को मंगलवार को 3 नए जज मिले। CJI जस्टिस सूर्यकांत ने गुजरात हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस सुनीता अग्रवाल, दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट के जज पद की शपथ दिलाई। तीनों की नियुक्ति के साथ ही शीर्ष अदालत में जजों की संख्या बढ़कर 37 हो गई। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 28 सितंबर को तीनों नामों की सिफारिश की थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने सोमवार को नियुक्ति की अधिसूचना जारी की। गुजरात हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस थीं सुनीता अग्रवाल जस्टिस सुनीता का जन्म 30 अप्रैल 1966 को फैजाबाद , उत्तर प्रदेश में हुआ। उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी में साइंस की पढ़ाई की और अवध यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने करीब 21 सालों तक इलाहाबाद हाईकोर्ट में दीवानी, रिट और वाणिज्यिक मामलों से संबंधित मामले देखे। उन्हें 21 नवंबर 2011 को इलाहाबाद हाईकोर्ट का एडिशनल जज बनाया गया था। 6 अगस्त 2013 को चीफ जस्टिस के रूप में प्रमोट हुई थीं। 5 जुलाई 2023 को उनका ट्रांसफर गुजरात हाईकोर्ट में हुआ था। जस्टिस सुनीता अग्रवाल लगभग 5 साल के कार्यकाल के बाद सुप्रीम कोर्ट से 29 अप्रैल, 2031 को रिटायर होंगी। दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस थे देवेंद्र कुमार उपाध्याय जस्टिस उपाध्याय का जन्म 16 जून 1965 को उत्तर प्रदेश में अंबेडकर नगर जिले के मुस्कराई गांव में हुआ। उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री। वकील के रूप में उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में दीवानी और संवैधानिक मामलों में वकालत की। उन्हें 21 नवंबर 2011 को इलाहाबाद हाईकोर्ट का एडिशनल जज नियुक्त किया गया था। 28 मार्च 2023 को लखनऊ पीठ के चीफ जस्टिस और 29 जुलाई 2023 को बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने। इसके बाद 21 जनवरी 2025 को दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली थी। उपाध्याय 15 जून, 2030 को सुप्रीम कोर्ट से रिटायर होंगे। तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस थे अपरेश कुमार अपरेश कुमार सिंह का जन्म 7 जुलाई 1965 को झारखंड में देवघर जिले के चांदचोरा गांव में हुआ। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए (ऑनर्स) और एलएलबी की डिग्री ली थी। साल 1990 में एक वकील के रूप में रजिस्ट्रेशन कराया था। उन्हें 24 जनवरी 2012 को झारखंड हाईकोर्ट का एडिशनल जज बनाया गया था और 16 जनवरी 2014 को चीज जस्टिस के रूप में प्रमोट हुए। सिंह ने 19 जुलाई 2025 तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली थी। सुप्रीम कोर्ट में उनका कार्यकाल 6 जुलाई, 2030 तक रहेगा। ------------------ ये खबर भी पढ़ें... जस्टिस कोगजे को राज्यपाल ने दिलाई मुख्य न्यायाधीश की शपथ:सीएम और सीएस भी रहे मौजूद मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने गुरुवार को राजधानी भोपाल स्थित लोकभवन में पद और गोपनीयता की शपथ ले ली। राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल और अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की मौजूदगी में उन्हें शपथ दिलाई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुजरात के दाहोद में प्रेमी जोड़े ने सुसाइड किया:इंस्टग्राम पर लाइव आए, 50 लोगों के साथ परिवार वालों ने भी देखा
    Next Article
    वायुसेना के नए प्रमुख बने आशुतोष दीक्षित, कार्यकाल 2028 तक:20 तरह के लड़ाकू जहाज उड़ाने में माहिर, कारगिल जंग में भी शामिल रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment