Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वायुसेना के नए प्रमुख बने आशुतोष दीक्षित, कार्यकाल 2028 तक:20 तरह के लड़ाकू जहाज उड़ाने में माहिर, कारगिल जंग में भी शामिल रहे

    15 hours ago

    1

    0

    एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित वायुसेना के नए प्रमुख होंगे। वह 31 अक्टूबर को 29वें एयर चीफ मार्शल का कार्यभार ग्रहण करेंगे। वे अभी वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ हैं। उन्होंने 1 जुलाई 2026 को यह पदभार संभाला था। आशुतोष दीक्षित कारगिल जंग में भी शामिल थे। उन्होंने फाइटर जेट से घुसपैठियों पर बम गिराए थे। वह 20 तरह की लड़ाकू विमान उड़ाने में माहिर हैं। एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह की जगह लेंगे आशुतोष दीक्षित एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह की जगह लेंगे, जो 30 सितंबर 2024 को वायुसेना प्रमुख बने थे। वह 31 अक्टूबर को रिटायर्ड हो रहे हैं। वह ऑपरेशनल फाइटर स्क्वाड्रन और फ्रंटलाइन एयर बेस की कमान भी संभाल चुके हैं। एयर मार्शल दीक्षित ने 3500 घंटे से ज्यादा उड़ान भरी एयर मार्शल दीक्षित 29वें वायुसेना प्रमुख होंगे। उन्हें करीब 40 साल का सर्विस अनुभव है। उन्होंने मिराज-2000, मिग के अलग-अलग वर्जन, जगुआर, तेजस, हॉक, IL-78, AN-32, किरण, HPT-32 और एवरो जैसे कई विमानों को उड़ाया है। वे एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट और क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर भी हैं। उन्होंने अब तक 3500 घंटे से ज्यादा उड़ान भरी है। उन्होंने ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक, कोप-इंडिया और ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों और सैन्य अभ्यासों में हिस्सा लिया है। भारतीय वायुसेना में स्वदेशी LCA तेजस और दूसरे स्वदेशी विमान प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने में भी उनकी अहम भूमिका रही है। एयर मार्शल दीक्षित को 6 दिसंबर 1986 को IAF की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन मिला था। वे नेशनल डिफेंस एकेडमी, डिफेंस स्टाफ सर्विस कॉलेज (बांग्लादेश) और नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। वायुसेना के टेस्ट पायलट हैं एयर मार्शल दीक्षित आशुतोष दीक्षित वायुसेना में टेस्ट पायलट हैं। टेस्ट पायलट सबसे कुशल पायलट माने जाते हैं। इसका काम विमान को उसकी अंतिम सीमाओं तक ले जाकर टेस्ट करना होता है। सेना की खेप में जब भी कोई नया विमान आता है उसे पहली बार टेस्ट पायलट ही आसमान में लेकर जाते हैं। उड़ान के दौरान विमान के कंट्रोल, स्थिरता और तकनीकी ग्लिच की जांच करते हैं। विमान में लगे नए रडार, मिसाइलों और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम का कोऑर्डिनेशन को परखते हैं। किसी भी विमान को वायुसेना के बेड़े में शामिल करने के लिए हरी झंडी देते हैं। वायुसेना में सैकड़ों घंटे उड़ान का अनुभव रखने वाले सीनियर पायलट को ही टेस्ट पायलट बनाया जाता है। इसके लिए एयरोस्पेस इंजीनियरिंग या साइंस, टेक, इंजीनियरिंग, मैथ्स की समझ जरूरी है। इसकी परीक्षा में पायलट को वह विमान उड़ाने दिए जाते हैं, जो उसने पहले कभी न छुए हों। इन्हें वायुसेना का टॉप गन माना जाता है, क्योंकि ये रिस्क जोन में काम करते हैं। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… सऊदी अरब में तैनात होंगी पाकिस्तान-तुर्किये की फौज:हूती विद्रोहियों के खिलाफ साथ आए तीनों देश; पिछले महीने पाकिस्तान ने मदद से इनकार किया था लाल सागर में हूती विद्रोहियों की बढ़ती ताकत ने अब सऊदी अरब को सीधे सैन्य कार्रवाई के लिए मजबूर कर दिया है। सऊदी समर्थित यमनी सेना ने हूतियों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। इसी बीच पाकिस्तान और तुर्किये भी सऊदी अरब की सुरक्षा के लिए अपने सैन्य बल तैनात करने की तैयारी में हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुप्रीम कोर्ट में 3 नए जजों ने शपथ ली:चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने पद की शपथ दिलाई; संख्या बढ़कर 37 हुई
    Next Article
    शिवसेना चुनाव चिह्न विवाद, सुप्रीम कोर्ट बोला- दलबदल संवैधानिक पाप:चुनाव आयोग दोनों को अलग-अलग निशान दे सकता था; 4 साल से चल रहा विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment