Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्पोर्ट्स अपडेट्स:भारत के खिलाफ होम सीरीज में सुरक्षा बढ़ाएगा बांग्लादेश

    15 hours ago

    1

    0

    बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड सितंबर में होने वाली संभावित भारत सीरीज के लिए कड़ी सुरक्षा देगा। बोर्ड की सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सईद इब्राहिम अहमद ने कहा कि ‘जरूरत पड़ने पर सुरक्षा और बढ़ाई जाएगी। इसके लिए BCCI से बात कर रहे हैं।’ दोनों देशों के बीच पिछले कुछ महीने तनाव भरे रहे हैं। बांग्लादेश ने 2027 वनडे एशिया कप की मेजबानी की तैयारी भी शुरू कर दी है। इसके मैच मीरपुर, चटोग्राम और सिलहट में कराने का प्रस्ताव है। तमीम इकबाल की अगुवाई वाले नए क्रिकेट बोर्ड के लिए यह पहला बड़ा इंटरनेशनल टूर्नामेंट होगा। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम की नई किट लॉन्च कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम की नई किट लॉन्च की गई है। दिल्ली में हुए कार्यक्रम में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की प्रेसिंडेंट पीटी उषा ने भारतीय दल के लिए किट लॉन्च की। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा- 'यह सिर्फ एक यूनिफॉर्म नहीं, बल्कि एक नए सफर की शुरुआत है। इसमें खिलाड़ी 1.4 अरब भारतीयों की उम्मीदें लेकर जा रहे हैं।' पीटी उषा ने एथलीटों से कहा- ‘चाहे आप पोडियम पर खड़े हों या नहीं, बस अपना बेस्ट दें।’ ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स स्कॉटलैंड में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक खेला जाएगा। इसमें 124 सदस्यीय भारतीय टीम शामिल होगी। ---------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प ने फीफा अध्यक्ष को फोन करके धमकाया:अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी का रेड-कार्ड रद्द कराया; टीम बेल्जियम से हारकर वर्ल्ड कप से बाहर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर फीफा अध्यक्ष को फोन करके धमकाने का आरोप लगा है। अमेरिकी फुटबॉल टीम के खिलाड़ी फोलारिन बालोगुन को मैच के दौरान रेड कार्ड दिखाया गया था। इसके चलते वे अगले मैच में नहीं खेल सकते थे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान का निधन:ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में अंतिम सांस ली, रेयर बीमारी से जूझ रहे थे
    Next Article
    कप्तान अय्यर ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को खराब बताया:कहा- ऐसी हार स्वीकार्य नहीं; इंग्लैंड के खिलाफ 125 रन से हारी टीम

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment