Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्पोर्ट्स अपडेट्स:नेपाल के कुशल भुर्तेल ने लगातार दूसरा शतक लगाया; संजू सैमसन और तिलक वर्मा की बराबरी की

    1 day ago

    2

    0

    एशियन गेम्स पुरुष क्रिकेट क्वालिफायर में नेपाल के ओपनर कुशल भुर्तेल ने मलेशिया के खिलाफ 54 गेंद में 126 रन की पारी खेली। इस शतक के साथ ही वे टी-20 इंटरनेशनल में लगातार दो पारियों में शतक जड़ने वाले दुनिया के 10वें पुरुष क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने भारत के संजू सैमसन, तिलक वर्मा और इंग्लैंड के फिल साल्ट की बराबरी की। भुर्तेल ने पिछले मैच में चीन के खिलाफ भी शतक लगाया था। इस पारी के दौरान उन्होंने एक ओवर में 6 छक्के भी जड़े थे। मलेशिया के खिलाफ नेपाल ने 275 रन का स्कोर खड़ा किया। चीन की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 108 रन ही बना सकी। नेपाल ने 167 रन से यह मैच जीता। ढाका प्रीमियर लीग में सैलरी नहीं मिलने पर खिलाड़ियों ने खेलने से मना किया ढाका प्रीमियर लीग (DPL) में ब्रदर्स यूनियन के खिलाड़ियों ने बकाया भुगतान न मिलने पर मैच खेलने से इनकार कर दिया। खिलाड़ी मैदान पर तो आए, लेकिन उन्होंने टॉस करने से साफ मना कर दिया। इसके बाद अंपायरों ने विरोधी टीम ‘अग्रणी बैंक’ को बिना खेले ही विजेता घोषित कर दिया। सीनियर खिलाड़ी सोहाग गाजी ने बताया कि क्लब ने शुरुआत में सिर्फ 20% पेमेंट किया था। उन्होंने ईद से पहले मिलने वाली किस्त भी नहीं दी। खिलाड़ियों का कहना है कि घर चलाना मुश्किल हो रहा था, इसलिए विरोध का ही रास्ता बचा था। श्रीलंका के पाथिरागे ने नीरज चोपड़ा को पीछे छोड़ा, 92.62 मीटर का थ्रो फेंका रोम डायमंड लीग में श्रीलंका के 23 साल के जैवलिन थ्रोअर रुमेश पाथिरागे ने 92.62 मीटर का थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल जीता है। वे 2026 में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस थ्रो के साथ ही पाथिरागे ने भारत के नीरज चोपड़ा (90.23 मीटर) को पीछे छोड़ दिया है। वे अरशद नदीम (92.97 मीटर) के बाद एशिया के दूसरे सबसे बेस्ट थ्रोअर बन गए हैं। वहीं इस लीग में भारत के सचिन यादव 79.18 मीटर के थ्रो के साथ आठवें स्थान पर रहे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रीलंका के रुमेश ने नीरज चोपड़ा का रिकॉर्ड तोड़ा:92.67 मीटर दूर भाला फेंका; एशिया में दूसरे नंबर पर, पाकिस्तान के अरशद टॉप पर
    Next Article
    न्यू चंडीगढ़ में आज भारत-अफगानिस्तान का मैच:PCA स्टेडियम में सुबह 9:30 बजे से शुरु, 5 दिन तक चलेगा मैच, पहले इंडिया की बैटिंग

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment