Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपाध्यक्ष तक पहुंचा नगर आयुक्त के साथ अभद्रता का मामला:अलीगढ़ में अज्जू इशहाक पर एफआईआर के बाद मांगे गए साक्ष्य

    3 hours ago

    1

    0

    ​अलीगढ़ के तस्वीर महल चौराहे से शुरू हुआ अतिक्रमण का विवाद अब सियासी लड़ाई बन चुका है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के साथ हुई अभद्रता का मामला समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक पहुंच गया है। सपा मुखिया ने इस प्रकरण में दर्ज FIR और घटना से जुड़े तमाम वीडियो साक्ष्य पार्टी मुख्यालय मंगवाए हैं। ​अखिलेश को व्हाट्सएप पर दी जानकारी ​अलीगढ़ की सियासत इस समय दो धड़ों में बंट गई है। एक तरफ भाजपा और प्रशासनिक अमला है जो नगर आयुक्त के साथ हुई अभद्रता को सरकारी कार्य में बाधा और अधिकारी का अपमान बता रहा है। वहीं दूसरी तरफ सपा, कांग्रेस और बसपा का संयुक्त मोर्चा है, जो इसे नगर निगम की तानाशाही करार दे रहा है। सपा नेता अज्जू इश्हाक ने खुद पूरी घटना की जानकारी अखिलेश यादव को व्हाट्सएप के जरिए दी है। इसके बाद लखनऊ से सक्रियता बढ़ गई है। ​कौन हो तुम, लॉर्ड हो तुम, वाला वीडियो जो गले की फांस बना ​इस पूरे विवाद की जड़ में वो वीडियो है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रहा है। वीडियो में सपा नेता अज्जू इश्हाक नगर आयुक्त को घेरकर तीखे लहजे में पूछते दिख रहे हैं कि हो कौन तुम, लॉर्ड हो तुम, समझते क्या हो। इस वीडियो और कार्यालय में कुछ लोगों के हाथों में दिख रही एक कुर्सी के आधार पर नगर निगम ने सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। अखिलेश के करीबियों में शामिल अज्जू इश्हाक की गिनती अखिलेश यादव के करीबियों में मानी जाती है। यही वजह है कि वह बेहद कम अम्र में महानगर अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा दो बार कोल विधानसभा से विधायक प्रत्याशी भी रहे हैं। यही वजह है कि इस मामले में सीधे पार्टी हाईकमान ने दखल दिया है। ​कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी ​विवाद में सिर्फ सपा ही नहीं, कांग्रेस भी पूरी तरह कूदी हुई है। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष जरीना आगा के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेता इंजीनियर आगा युनुस पर दर्ज FIR को वापस लेने की मांग करते हुए कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि अगर जल्द ही फाइनल रिपोर्ट लगाकर केस बंद नहीं किया गया, तो पूरे शहर में चक्का जाम और जन आंदोलन छेड़ा जाएगा। ​विधिक मंथन और डटकर लड़ने का निर्देश ​सपा खेमे से मिल रहे संकेत से साफ है कि वह भी लड़ाई से पीछे नहीं हटने को तैयार नहीं हैं। अज्जू इश्हाक का कहना है कि पार्टी हाईकमान अब कानूनी पहलुओं पर मंथन कर रहा है। लखनऊ से निर्देश मिले हैं कि जनता की लड़ाई और रेहड़ी-पटरी वालों के हक के लिए किसी भी कीमत पर झुकना नहीं है। वहीं, कानूनी जानकारों का कहना है कि एफआईआर में गिरफ्तारी वाली धाराएं नहीं हैं। एक घंटे में ही खत्म हो गया वेंडिंग जोन सपा नेता अज्जू इशहाक का कहना है कि नगर निगम ने एफआईआर में मनगढंत आरोप लगाए हैं। हथियारों से लैस होकर आने का जिक्र किया गया है, सीसीटीवी भी कार्यालय में लगे हुए हैं। वहीं, जिस कुर्सी से हमले की बात कही जा रही है। वह कुर्सी खुद नगर आयुक्त ने पूर्व मेयर मोहम्मद फुरकान के लिए मंगवाई थी। उन्होंने कहा कि वह मोबाइल में नगर आयुक्त को तस्वीर महल पर लगे वेंडिंग जोन का बोर्ड दिखा रहे थे। इस पर नगर आयुक्त ने कहा कि वहां से वेंडिंग जोन उन्होंने खत्म करा दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में आज हल्के बादल छाए रहेंगे:दोपहर तक 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा शहर का पारा, 1°C बढ़ेगा तापमान
    Next Article
    आठ साल के बच्चे को लगी गोली:बुलंदशहर में हर्ष फायरिंग के आरोपी नौ दिन बाद गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment