Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिर मुंडवाकर मुंह काला किया और गांव में घुमाया,VIDEO:अलीगढ़ में पॉक्सो एक्ट के आरोपी के साथ हुई वारदात, पत्नी-बेटी ने कहा-हमारे भी कपड़े फाड़े और मारपीट की

    7 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के अतरौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गांव के कुछ लोगों ने सिर मुंडवाकर मुंह काला किया और पूरे गांव में घुमाया। उसकी पत्नी और बेटी का आरोप है कि लोगों ने उनके कपड़े फाड़े, छेड़छाड़ के साथ मारपीट भी की। थाने में सुनवाई न होने का दावा करते हुए महिला ने अपने परिजनों के साथ एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पुलिस के मुताबिक इस कृत्य के मामले में मिली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वीडियो फुटेज के आधार पर कुछ लोगों की पहचान की है। उन्हें हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जानिए पूरा घटनाक्रम एक महिला ने अपने पति को होली के दिन सिर मुंडवाकर, मुंह काला किया और गले में चप्पल की माला डालकर गांव में घुमाने और बेइज्जत करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इस दौरान उसे और उसकी बेटी को भी अर्द्धनग्न किया गया और उनके साथ मारपीट की गई। थाने में सुनवाई न होने का दावा करते हुए महिला ने अपने परिजनों के साथ एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने बताया कि यह घटना 4 मार्च को दोपहर तीन बजे की है। उसके पति अपने घर के पास होली खेल रहे थे। तभी पुरानी रंजिश के चलते गांव के 8-10 लोग वहां आ गए और उनके पति को लात-घूसों व बेल्टों से पीटना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर उनके पति को बचाया। होली का त्योहार होने के कारण महिला उस दिन थाने नहीं गई। अगले दिन 5 मार्च की सुबह करीब सात बजे जब महिला घर में काम कर रही थी, तभी आरोपी फिर से वहां आ धमके। वे पति को घर से खींचकर ले जाने लगे। महिला ने बताया कि जब उसने अपनी बेटी के साथ पति को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसकी बेटी को गलत नीयत से पकड़ लिया और उसे बेइज्जत करने लगे। पीड़िता ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उसके भी कपड़े फाड़ दिए गए। मां-बेटी ने कमरे में घुसकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि दबंग उनके पति को अपने साथ ले गए। उन्होंने पति का आधा सिर मुंडवा दिया, कपड़े फाड़ दिए और मुंह काला करके पूरे गांव में घुमाकर बेइज्जत किया। इस पूरी घटना का लोगों ने मोबाइल में वीडियो बना लिया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। आठ साल की बच्ची से किया था दुष्कर्म का प्रयास मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नीरज जादौन ने सीओ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए हैं। सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि महिला का पति तीन दिन पहले ही पॉक्सो एक्ट के तहत जेल जा चुका है। दूसरे पक्ष का आरोप था कि महिला के पति ने आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था। इस घटना से आक्रोशित कुछ लोगों द्वारा किए गए कृत्य के मामले में मिली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर कुछ लोगों की पहचान की है। उन्हें हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:संभल एसपी ने योगी को दिया शादी का कार्ड, माता-पिता के साथ पहुंचे
    Next Article
    कनाडाई कपल ने काशी में रचाई शादी:यानिक और मानों ने लिए सात फेरे; बोले-सनातन में हमारी आस्था, सपना पूरा हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment