Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कनाडाई कपल ने काशी में रचाई शादी:यानिक और मानों ने लिए सात फेरे; बोले-सनातन में हमारी आस्था, सपना पूरा हुआ

    6 hours ago

    1

    0

    काशी में कनाडाई कपल ने सनातनी परंपरा के हिसाब से शादी की। गंगा तट किनारे हिंदू रस्मों के हिसाब से सात फेरे लिए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की रस्में निभाईं। शादी के बाद बोले- सनातन में हमारी आस्था है। जो सपना देखा तो वो आज पूरा हो गया। विवाह समारोह के दौरान दोनों दूल्हा-दुल्हन भारतीय पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। दूल्हे यानिक ने पारंपरिक धोती-कुर्ता और साफा पहना, जबकि दुल्हन मानों ने लाल रंग की साड़ी और पारंपरिक आभूषण धारण किए। गंगा तट पर मंत्रोच्चार और वैदिक रीति-रिवाजों के बीच संपन्न हुआ। विवाह के दौरान यानिक और मानों ने भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त की। उन्होंने कहा- भारत आकर सनातन विधि से विवाह करना उनके लिए जीवन का एक विशेष और आध्यात्मिक अनुभव है। 3 तस्वीरें देखिए… 5 साल पहले कनाडा में कर चुके हैं शादी शादी के दौरान वाराणसी के रहने वाले मार्टिन भी विदेशी कपल के साथ रहे। उन्होंने बताया- यानिक और मानों ने करीब 5 साल पहले कनाडा में शादी कर ली है। दोनों की सनातन धर्म और भारतीय संस्कृत के प्रति गहरी श्रद्धा थी। यानिक ने मुझे एक महीने पहले कॉल किया और हिन्दू रीति रिवाजों के अनुसार शादी की इच्छा जताई। मैंने उनसे कहा- आप लोग आ जाइए। इसके बाद मैंने नाव पर ही शादी का अरेंजमेंट किया। यानिक और मानों ने काशी में ही अपने लिए कपड़े खरीदे। पंडित जी से समय लिया तो उन्होंने 10 मार्च की डेट शुभ बताई। इसके बाद दोनों ने शादी रचा ली। कनाडा में सैलून चलाते हैं दोनों यानिक और मानों कनाडा में सैलून चलाते हैं। दोनों अच्छे हेयर स्टाइलिस्ट हैं। उन्होंने बताया- शादी से पहले हम लोग एक दूसरे को जानते थे। हमारा एक ही प्रोफेशन था तो हम करीब आए। इसके बाद हमने सन 2000 में शादी कर ली। मार्टिन ने कहा - मुझे यह सौभाग्य मिला कि मैं इनके लिए सभी विवाह संस्कार, पूजा-पाठ, मुख्य विवाह समारोह और उत्सवों का आयोजन कर सका। यह अनुभव मेरे लिए बेहद सम्मान और खुशी का क्षण रहा। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें कानपुर का गंगा मेला-सपा विधायक जमकर नाचे:मुस्लिमों ने फूल बरसाए, ऊंट-ट्रैक्टर पर निकले हुरियारे आज मंगलवार को कानपुर में गंगा मेला है, होली खेली जा रही है। रंगों में सराबोर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने लोगों के साथ जमकर डांस किया। मेस्टन रोड में मुस्लिमों ने हिंदुओं का फूल बरसाकर स्वागत किया। माला भी पहनाई। ट्रैक्टर ट्रॉलियों और ऊंट पर सवार होकर हुरियारे निकले हैं। जमकर रंग-गुलाल बरस रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिर मुंडवाकर मुंह काला किया और गांव में घुमाया,VIDEO:अलीगढ़ में पॉक्सो एक्ट के आरोपी के साथ हुई वारदात, पत्नी-बेटी ने कहा-हमारे भी कपड़े फाड़े और मारपीट की
    Next Article
    'मथुरा गायों के पालनहार गोपाल की भूमि':वेटरनरी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राज्यपाल, 177 छात्रों को उपाधि दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment