Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'सर प्लीज गेट खोल दीजिए, जिंदगी का सवाल है':5 मिनट लेट पहुंचा अभ्यर्थी तो एंट्री नहीं मिली; लड़कियों के जूडे़ खुलवाए

    12 hours ago

    1

    0

    यूपी TGT (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) परीक्षा का गुरुवार को दूसरे दिन की पहली पाली की परीक्षा खत्म हो गई। पेपर देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया- इंग्लिश का पेपर आउट ऑफ सिलेबस था। सुबह परीक्षा केंद्रों पर कड़ी चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को एग्जाम हॉल में एंट्री दी गई। बायोमेट्रिक, आईडी कार्ड और एडमिट कार्ड की जांच की गई। कानपुर में अभ्यर्थियों के जूते उतरवाकर और महिलाओं के बाल खुलवाकर तलाशी ली गई। बालियां, चूड़ी, कंगन, पायल, बिछिया, घड़ी और बालों में लगे क्लचर तक उतरवाए गए। प्रयागराज में 5 मिनट की देरी से एक अभ्यर्थी केंद्र पर पहुंचा, तो उसे एंट्री नहीं मिली। वह टीचर से गेट खोलने के लिए गिड़गिड़ाने लगा। कहा, “सर, जिंदगी का सवाल है, गेट खोल दीजिए प्लीज। आप भी किसी के पिता होंगे।'' हाथरस में भी 5 मिनट देरी से पहुंचे कई अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिली। अलीगढ़ से हाथरस पहुंचीं रीना ने बताया, "मैं एग्जाम देने आई थी, लेकिन गलती से दूसरे सेंटर पर चली गई। इस वजह से 5 मिनट देर हो गई, लेकिन परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं मिली। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से चल रही है, जो 11:30 बजे खत्म होगी। बुधवार को टीजीटी परीक्षा का पहला दिन था। प्रदेशभर में 11 फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए। इनमें से 9 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि 2 अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र से फरार हो गए। प्रदेश के 36 जिलों में 614 परीक्षा केंद्रों पर 2 पालियों में परीक्षा हो रही है। 3539 पदों के लिए 8,68,531 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। तस्वीरें देखिए… TGT परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPS रेणुका बन सकती हैं DG रूल्स एंड मैन्युअल:राजीव कृष्ण परमानेंट DGP बनने से पद खाली हुआ; 2 पुलिस कमिश्नरों के तबादले तय
    Next Article
    बाराबंकी CMO के स्वागत में रेड कार्पेट बिछाई, फूल बरसाए:सजी-धजी गाड़ी से भौकाली एंट्री ली; बेटा VIDEO बनाता रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment