Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'सरकार ने नमाज पढ़ने वालों को जूते मारकर जेल भेजा':चंद्रशेखर बोले- डीएम भी अपने बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ाएं, नीले पट्टे वाले इंसाफ लेकर रहेंगे

    1 day ago

    2

    0

    नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने शनिवार को कहा कि सरकार सड़क पर नमाज अदा करने वाले को जूते मारकर जेल भेज रही है। लेकिन इन्हें ये नहीं पता कि जब नीले पट्टे चढ़ जाएंगे तो इंसाफ लेकर ही मानेंगे। देखिए कैसे केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार की पुलिस बाबा साहेब की जयंती की परमिशन नहीं देती। ये सबके साथ-सबके विकास का नारा जरूर लगाते हैं, लेकिन इनकी नस-नस में तुष्टीकरण है। इस सोच को हम लोग नेस्तनाबूद करने का काम करेंगे। सांसद चंद्रशेखर दोपहर ढाई बजे मुजफ्फरनगर के मोरना पहुंचे। यहां उन्होंने मीरापुर विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी रविन्द्र भाटी के समर्थन में रैली की। मंच पर गुर्जर समाज के लोगों ने सांसद चंद्रशेखर को सम्राट मिहिर भोज की मूर्ति भेंट कर स्वागत किया। सांसद चंद्रशेखर की बड़ी बातें पढ़िए… सभी के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ें चंद्रशेखर ने शिक्षा की नीति में बदलाव लाने की बात पर कहा, हम लोग ऐसी पॉलिसी लाएंगे कि कक्षा-1 के बाद चाहे किसी ग्रामीण का बच्चा हो या फिर सचिवालय में बैठने वाले का बच्चा, किसी पटवारी का हो, कानूनगो हो, तहसीलदार हो, एसडीएम हो, एडीएम हो, डीएम हो, कमिश्नर हो। गांव का प्रधान हो चाहे जिला पंचायत अध्यक्ष हो सबके बच्चों को शिक्षा सरकारी स्कूल में मिलनी चाहिए। सरकारी नौकरी भी उसी को मिले, जिसने अपने बच्चे को सरकारी स्कूल में पढ़ाया हो। प्राइवेट स्कूल का मुकाबला अभी गरीब लोग नहीं कर सकते हैं। 10 हजार रुपए महीने फीस देना अभी गरीब के लिए मुमकिन नहीं है। ये सरकार कभी शिक्षा फ्री में नहीं देगी एक तरफ इस सरकार की नीति है कि सरकारी स्कूल बंद करो। गरीबों का भविष्य बर्बाद करो। वहीं आजाद पार्टी की नीति है 1-12 तक सभी बच्चों को शिक्षा दो। हम लोग जब शिक्षा की बात करते हैं, तब सरकार मंदिर-मस्जिद की बात करती है। हिंदू-मुस्लमान की बात करती है, क्योंकि ये आपको रोटी फ्री दे देंगे, दाल फ्री दे देंगे, चावल फ्री दे देंगे, नमक-चीनी फ्री दे देंगे लेकिन शिक्षा फ्री नहीं देंगे। क्योंकि शिक्षा आपको आगे बढ़ने की समझ देती है। अगर मेरी जेब में पैसे होते तो मैं बचा लेता अपने पिता जी को। लेकिन साल 2013 में मैंने तय किया था कि जो मैं अपने परिवार के लिए नहीं कर पाया वो मैं अपने लाखों परिवारों के लिए करूंगा। ये लड़ाई एक दिन मैं खत्म नहीं होती, एक दिन में पूरी नहीं होती। आज आप हजारों की संख्या में यहां हो, आप लोग अपनी ताकत को समझो। आप लोग अगर अपने-अपने क्षेत्र में काम करने लगो तो कितना बड़ा ही पहुंच वाला आ जाए, कितना बड़ा ही धुरंधर आ जाए, आपका सामना नहीं कर पाएगा। आप लोगों ने मेरे हर चुनाव में अपनी ताकत दिखाई है। अगर आप लोग पहले के चुनाव में मेरी बात मान लेते तो वही रिजल्ट आता जिसका जिक्र मैं आप लोगों से कर रहा था। सरकार ने बहुत वादे किए थे लेकिन पूरे कितने ही किए? खबर लगातार अपडेट हो रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा बोली-TGT भर्ती में OBC आरक्षण के पद कम किए:चेयरमैन ने कहा- आरक्षण बिल्कुल सही, स्कूलवार खाली पदों पर किया गया
    Next Article
    मॉडल श्रद्धा शिवा का हाथ पकड़ फ्लैट से उतरते दिखी:सीढ़ियों पर साथ में बहन भी थी, स्टाइलिश ड्रेस में 2 वीडियो सामने आए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment