Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख की ठगी:सहारनपुर में दो लोगों ने फोन-पे से खाते में रुपये डलवाए, नौकरी न लगने पर टालते रहे

    6 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना कुतुबशेर में तहरीर देकर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना बेहट के रामपुर कला निवासी बृजेश कुमार पुत्र श्यामलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके भाई रजनीश की सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ग्राम बाढ़ी माजरा थाना कुतुबशेर निवासी धूम सिंह पुत्र धर्मपाल और मोहल्ला द्वारिकापुर थाना सदर बाजार निवासी अशोक बर्मन पुत्र सुधनचंद ने उससे संपर्क किया। दोनों ने भरोसा दिलाया कि वे उसके भाई की सरकारी नौकरी लगवा देंगे। आरोप है कि आरोपियों ने उसे झांसे में लेकर दिसंबर 2025 में 7, 8, 9 और 12 दिसंबर को फोन-पे के माध्यम से दो लाख रुपए धूम सिंह के खाते में डलवा लिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो पीड़ित ने आरोपियों से संपर्क किया, लेकिन वे उसे लगातार बहकाते रहे और टालमटोल करते रहे। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उससे एक शपथ पत्र भी बनवाया था, जिसे पैसे के लेन-देन का नहीं बल्कि नौकरी दिलाने के नाम पर आधार के रूप में दर्शाया गया था। अब न तो आरोपियों ने नौकरी लगवाई और न ही रुपए वापस किए। पीड़ित बृजेश कुमार ने थाना कुतुबशेर पहुंचकर दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अस्पताल में मरीज को सिपाही ने मारी गोली:अलीगढ़ के पॉश इलाके में वारदात से हड़कंप, AMU छात्र नेता का भाई घायल; सिपाही पिता गिरफ्तार
    Next Article
    'युद्ध से सिर्फ नफरत ही बढ़ेगी'- पाकिस्तान ने काबुल में की एयरस्ट्राइक, राशिद खान ने बयां किया अपना दर्द

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment