Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अस्पताल में मरीज को सिपाही ने मारी गोली:अलीगढ़ के पॉश इलाके में वारदात से हड़कंप, AMU छात्र नेता का भाई घायल; सिपाही पिता गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    ​अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र के पॉश इलाके मैरिस रोड स्थित रेनुका हॉस्पिटल में सोमवार देर रात घुसकर एक मरीज को उसके बेड पर ही कनपटी से सटाकर गोली मार दी गई। इस वारदात को अंजाम देने वाले पुलिस के जवान निकले। खैर थाना क्षेत्र के गांव अहरौला निवासी वेदपाल (32) को गोली प्रेम प्रसंग के चलते मारी गई। घायल वेदपाल एएमयू के छात्र नेता सोनपाल का सगा भाई है। देर रात इस घटना में आरोपी मथुरा की युवती के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। ​5 साल पुराना प्रेम प्रसंग पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग का निकलकर आ रहा है। घायल वेदपाल का मथुरा के गोविंद नगर की एक युवती के साथ पिछले 5 वर्षों से प्रेम संबंध था। युवती का परिवार पूरी तरह से पुलिस विभाग से जुड़ा हुआ है। उसके पिता, भाई और चचेरे भाई सभी पुलिस और पीएसी (PAC) में तैनात हैं। युवती के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। बीती 3 फरवरी को जब युवती की शादी राया में तय हुई, तो वेदपाल वहां विरोध करने पहुंचा था। आरोप है कि उस वक्त युवती के रपरिजनों ने उसकी पिटाई कर दी। इससे उसका हाथ टूट गया। इस मामले में वेदपाल को 15 दिन मथुरा जेल में भी रहना पड़ा। जेल से छूटने के बाद वेदपाल अपने हाथ की चोट का इलाज कराने अलीगढ़ के इस अस्पताल में भर्ती हुआ था। CCTV में कैद हुए हमलावर सोमवार रात करीब 9:40 बजे दो हमलावर अस्पताल में दाखिल हुए। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि पिंक और काली टी-शर्ट पहने ये हमलावर करीब 20 मिनट तक अस्पताल में घूमते रहे। वे एक-एक कर कमरों की तलाशी ले रहे थे। आखिर में वे पहली मंजिल पर स्थित रूम नंबर 105 में पहुंचे, जहां वेदपाल सो रहा था। फायरिंग करते हुए भागे हमलावर हमलावरों ने सीधे वेदपाल की कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली दाग दी। गोली की आवाज सुनकर अस्पताल में चीख-पुकार मच गई। हमलावर दहशत फैलाने के लिए बाहर निकलते समय भी फायरिंग करते रहे और मैरिस रोड की ओर खड़ी अपनी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। ​जब भाई 'मौन व्रत' पर था, तब वेदपाल पर हुआ जानलेवा हमला जिस समय वेदपाल पर हमला हुआ, उस वक्त सोनपाल यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनावों की मांग को लेकर मौन व्रत पर बैठे थे। सोनपाल ने आरोप लगाया कि उसके भाई का पहले अपहरण किया गया, फिर हाथ तोड़ा गया और अब उसे जान से मारने की कोशिश की गई है। इस खुलासे के बाद अलीगढ़ के छात्र गुटों और स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। पिता हिरासत में सिपाही भाई फरार एसएसपी नीरज जादौन ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया है। सीसीटीवी में दिखी बाइक पर पुलिस लिखा हुआ था। इसी के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई। फुटेज के आधार पर जब बागपत में तैनात युवती के पिता को तस्वीरें भेजी गईं, तो उन्होंने अपने बेटों को पहचान लिया। वेदपाल की हालत नाजुक हमलावरों में से एक युवती का सगा भाई है जो आगरा में सिपाही है, जबकि दूसरा चचेरा भाई पीएसी में तैनात है। बागपत पुलिस ने युवती के पिता को हिरासत में ले लिया है, जबकि दोनों हमलावर सिपाही फिलहाल फरार हैं। फिलहाल वेदपाल की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आयकर जांच में खनन कारोबार में टैक्स चोरी का खुलासा:800 करोड़ की कंपनियों से रियल एस्टेट, खनन में निवेश; 26 टीमों ने रिपोर्ट सौंपी
    Next Article
    सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख की ठगी:सहारनपुर में दो लोगों ने फोन-पे से खाते में रुपये डलवाए, नौकरी न लगने पर टालते रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment