Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सर्राफा दुकान में चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार:3.5 किलो चांदी, सोने के आभूषण, नकदी और कार बरामद; नेपाल में बेचते थे माल

    18 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले की वजीरगंज पुलिस ने 13 फरवरी को वजीरगंज कस्बे में विकास सोनी की सर्राफा दुकान में हुई चोरी का आज रविवार को खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन शातिर चोरों रामकृपाल चौहान, जगदंबा चौहान और विवेक कुमार उर्फ बच्चन को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 3 किलो 572 ग्राम चांदी, 6 सोने की अंगूठी, 6 सोने की कान की कील, दो जोड़ी कान की बाली, 21,450 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, घटना में इस्तेमाल की गई एक स्विफ्ट डिजायर कार और चोरी के कई उपकरण भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, यह आरोपी एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं। ये लोग चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद भारत से चुराए गए सामान को नेपाल में बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे। गिरफ्तार आरोपी रामकृपाल चौहान के खिलाफ गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच सहित कई जिलों में कुल 17 मुकदमे दर्ज हैं। वह बहराइच जिले के रिसिया थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी है। इस मामले में अभी भी मास्टरमाइंड सहित तीन अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने इनकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस और अन्य पुलिस टीमों को लगाया है। पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने बताया कि उनका संगठित गिरोह आर्थिक लाभ कमाने के लिए विभिन्न तरीकों से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। उन्होंने 13 फरवरी की रात वजीरगंज स्थित सर्राफा दुकान में चोरी की थी। इससे पहले, 15 जनवरी को थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम बालापुर में एक घर में और 19 जनवरी को बस्ती के थाना गौर क्षेत्र के ग्राम सुजिया में एक सर्राफा दुकान में भी चोरी की थी। चोरी के बाद प्राप्त आभूषण और नकदी को वे आपस में बांट लेते थे। गाड़ी स्विफ्ट डिजायर के बारे में पूछने पर आरोपी विवेक कुमार उर्फ बच्चन ने बताया। कि यह गाड़ी वह एक चालक के तौर पर चलाता है गाड़ी का मालिक फारूख अली पुत्र मो0 सद्दीक निवासी गोडपुरवा थाना भिनगा जनपद श्रावस्ती है। 13 फरवरी को वह जमुनहा नेपाल बार्डर से अपने साथी रामकृपाल व अन्य को बैठाकर बहराइच शहर में गया। जहां इन लोगों ने एक दुकान से गैस कटर व रिंच खरीद कर योजना बनाकर गाड़ी से ही सब लोग कस्बा वजीरगंज गोण्डा आये। जहाँ उन्हे जगदम्बा चौहान पुत्र लल्ला चौहान मिला जिसने पहले से ही सर्राफा दुकान की रेकी कर ली थी। रात में सबने मिलकर योजना के मुताबिक वजीरगंज कस्बा स्थित सर्राफा दुकान में पीछे के रास्ते चढ़कर गैस कटर से दरवाजा काटकर दुकान में घुसे थे और अलमारी व तिजोरी तोड़कर सोने व चाँदी के विभिन्न आभूषण चोरी की थी जिसके बाद दुकान से मिले आभूषण व नगदी को आपस में बाँट लिये थे ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डीसीएम से सरसों का तेल चोरी:चालक के सोते समय 65-70 गत्ते गायब; एटीएमएस कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध
    Next Article
    कानपुर में इंटर की छात्रा ने सुसाइड किया:घरवाले बोले- बोर्ड एग्जाम में पेपर खराब हो गया था, देर रात तक पढ़ी; फिर फांसी लगा ली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment