Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में मानसून हुआ मेहरबान, सुबह से झमाझम बारिश:काले बादल छाए, दिन में ही छाया अंधेरा, उमस भरी गर्मी से राहत

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में मंगलवार सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। आसमान में घने बादल छाए हैं और रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है। पिछले करीब एक सप्ताह से कमजोर पड़े मानसून के फिर सक्रिय होने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है। वहीं, धान की खेती कर रहे किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है। हालांकि लगातार बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे सुबह के समय लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। सोमवार शाम से बदला मौसम, रात में बूंदाबांदी के बाद तेज बारिश पिछले एक सप्ताह से बारिश कम होने के कारण प्रयागराज में उमस और गर्मी बढ़ गई थी। सोमवार शाम से ही आसमान में काले बादल छाने लगे थे। देर रात कुछ इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हुई। मंगलवार तड़के बारिश तेज हो गई और सुबह तक रुक-रुककर तेज बारिश होती रही। बारिश और ठंडी हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस से काफी राहत मिली। देखें तस्वीरें…. धान की फसल के लिए राहत की बारिश, किसानों के चेहरे खिले करीब एक सप्ताह से बारिश नहीं होने के कारण किसान धान की फसल को लेकर चिंतित थे। इस समय धान की रोपाई और फसल की बढ़वार के लिए पर्याप्त पानी की जरूरत होती है। ऐसे में मंगलवार को हुई बारिश को किसान फसल के लिए फायदेमंद मान रहे हैं। खेतों में पानी पहुंचने से किसानों को सिंचाई की चिंता से भी कुछ राहत मिली है। सिविल लाइंस, गोविंदपुर समेत कई इलाकों में जलभराव लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। सिविल लाइंस, राजापुर, चौक, घंटाघर, बहादुरगंज, निरंजन डॉट पुल, गोविंदपुर और तेलियरगंज समेत कई स्थानों पर सड़क पर पानी जमा हो गया। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और ऑफिस जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। कई लोग छाता और रेनकोट लेकर घर से निकलते नजर आए। कुछ प्रमुख सड़कों पर पानी भरने से वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। अगले 5 दिन भी बारिश के आसार, मानसून रहेगा सक्रिय मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज में अगले कुछ दिनों तक मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रह सकती हैं। आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बीच-बीच में तेज बारिश होने की संभावना है। गरज-चमक के साथ बारिश का दौर भी देखने को मिल सकता है। अगले पांच दिनों तक बारिश होने से तापमान में गिरावट रहने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिरसी में निकला शबीह-ए-ताबूत का जुलूस:मजलिस में कर्बला के शहीदों की कुर्बानियों को किया गया याद, नौहाखानी और सीनाज़नी से गूंजा माहौल
    Next Article
    बांदा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:निरीक्षक से कांस्टेबल तक कई पुलिसकर्मियों के तबादले, नई तैनाती के आदेश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment