Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में संवाद कार्यक्रम में:छात्र छात्राओं को अपराध से बचाव और साइबर क्राइम के बारे में भी जागरूक किया

    7 hours ago

    1

    0

    विद्या भारती द्वारा संचालित दुर्गावती हेमराज टाह सरस्वती विद्या मंदिर नेहरू नगर गाजियाबाद में आज संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिहानी गेट थाना प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम और पुलिस हेल्पलाइन के बारे में भी अवगत कराया। साथ ही सभी से कहा कि कोई भी परेशानी आए तो अपने परिवार को जरूर बताएं। पुलिस के पास आने से डरे नहीं। इसी साल मिला है मेडल विद्यालय के प्रधानाचार्य विपिन ने इंस्पेक्टर कुलदीप दीक्षित को शॉल, सम्मान प्रतीक तथा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया, इंस्पेक्टर दीक्षित को इसी साल पुलिस विभाग द्वारा उनकी वीरता, कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्लेटिनम पदक से सम्मानित किया गया है। आज भैया बहनों के साथ इंस्पेक्टर सिहानीगेट ने अपने संवाद में उन्हें पुलिस विभाग की कार्यशैली से अवगत कराया। साथ ही पुलिस विभाग के द्वारा किए जा रहे साहसिक और अच्छे कार्यों से के बारे में भी बताया। उन्होंने भैया बहनों को जीवन में अनुशासित रहने तथा जीवन में साहसिक व बहादुरी वाले क्षेत्र को चुनने के लिए प्रेरित किया। पुलिस बेहतर फील्ड है कार्यक्रम में भाई बहनों को पुलिस सेवा में आने के लिए भी उत्साहित किया। सभी भैया बहनों को उन्होंने बताया कि आप किस प्रकार से पुलिस सेवा को चुन सकते हैं और पुलिस सेवा में आने के क्या-क्या रास्ते हैं। उन्होंने पुलिस विभाग की चुनौतियां से भी सभी भैया बहनों को अवगत कराया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य वंदना वर्मा, मनोज, सुदीप्ता, गौतम राजपूत, सत्य प्रकाश, लालमणि, मुकेश मिश्रा, गौरव बंसल, हिमानी और अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में NICU कांड पर कांग्रेस का हंगामा:कहा- पीड़ित को 50 लाख मुआवजा मिले, दोषी अफसरों पर कार्रवाई हो
    Next Article
    अयोध्या नगर निगम सख्त, 14 बड़े बकायेदारों पर छापेमारी:11 लाख की वसूली, 6 को एक हफ्ते का मिला अल्टीमेटम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment