Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरयू का जलस्तर घटा तो दोहरीघाट में कटान तेज:मऊ में 15 मीटर सुरक्षा बोल्डर और पेड़ नदी में समाए, जियो बैग से रोकने की कोशिश

    2 hours ago

    1

    0

    मऊ के सरयू नदी का जलस्तर घटने के साथ ही दोहरीघाट में कटान तेज हो गया है। सोमवार सुबह गौरीशंकर घाट के आगे खाकी बाबा कुटी के पास करीब 15 मीटर तक सुरक्षा में लगाए गए बोल्डर और किनारे के पेड़-पौधे नदी में समा गए। अचानक हुए कटान से नगर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जियो बैग व बोल्डर डालकर कटान रोकने का काम शुरू किया। गौरीशंकर घाट पर लगे मीटर गेज के अनुसार रविवार को सरयू नदी का जलस्तर 70.35 मीटर था। सोमवार को जलस्तर 20 सेंटीमीटर घटकर 70.15 मीटर पर पहुंच गया। इसके बावजूद नदी खतरे के निशान 69.90 मीटर से 25 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जलस्तर कम होने से तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा कुछ कम हुआ है, लेकिन कटान का जोखिम बढ़ गया है। सरहरा पुरवे से परमहंस बाबा कुटी तक कटान सरहरा पुरवे से लेकर परमहंस बाबा कुटी के सामने तक कई स्थानों पर रुक-रुककर कटान हो रही है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि जलस्तर में और कमी आने पर कटान की रफ्तार और बढ़ सकती है। आरोप है कि इसके बावजूद बाढ़ खंड आजमगढ़ की ओर से अब तक कटान रोकने के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया गया है। भारत माता मंदिर से टकरा रही उग्र लहरें सरयू की तेज लहरें मुक्तिधाम स्थित भारत माता मंदिर से सीधे टकरा रही हैं। इससे नदी में बैकरोलिंग की स्थिति बन रही है। इसी वजह से सोमवार को खाकी बाबा कुटी के पास करीब 15 मीटर तक सुरक्षा बोल्डर और किनारे के पेड़-पौधे कटकर नदी में समा गए। घटना के बाद कस्बेवासियों में दहशत फैल गई। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जियो बैग और बोल्डर डालने का काम शुरू किया। विभाग का दावा है कि फिलहाल कटान को रोक दिया गया है। हालांकि लहरों का दबाव इसी तरह बना रहा तो नुकसान बढ़ने की आशंका है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले भी नगर की कई ऐतिहासिक धरोहरें सरयू नदी की धारा में समा चुकी हैं। डीएम ने मौके पर पहुंचकर दिए निर्देश कटान की सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सिंचाई विभाग और नगर पंचायत के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर चल रहे बचाव कार्य की जानकारी लेने के साथ कटान प्रभावित क्षेत्र में निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। जियो बैग के बाद होगी बोल्डर पिचिंग सिंचाई विभाग के अवर अभियंता प्रिंस कुमार ने बताया कि सरयू नदी का जलस्तर फिलहाल घट रहा है। जलस्तर में कमी के साथ कुछ स्थानों पर हल्की कटान शुरू हुई है। इसे रोकने के लिए जियो बैग और बोल्डर डाले जा रहे हैं। फिलहाल कटान रुक गई है। इसे और मजबूत करने के लिए बोल्डर पिचिंग भी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग के कर्मचारी मौके पर लगातार काम कर रहे हैं और कटान को नियंत्रित रखने के लिए निगरानी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संत नगर में डेयरियों से फैलती गंदगी और जलभराव:सड़कों पर गोबर; पूर्व क्रिकेटर की डेयरी से 15 भैंसें शिफ्ट, परेशानियां बरकरार
    Next Article
    बारिश और जलभराव के चलते आज स्कूल बंद:जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक सभी विद्यालयों में 25 अगस्त को शिक्षण कार्य स्थगित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment