Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संसद के लिए निकले नीतीश कुमार, राज्यसभा की लेंगे शपथ:मोदी-शाह से हो सकती है मुलाकात, हरिवंश तीसरी बार पहुंचे राज्यसभा

    9 hours ago

    2

    0

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद की शपथ लेने के लिए संसद के लिए निकल गए हैं। शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से तय है। इसमें बिहार की नई राजनीतिक रणनीति और NDA सरकार के स्वरूप पर चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान बिहार के नए CM और बनने वाली नई सरकार के मंत्रिमंडल पर चर्चा हो सकती है। इससे पहले शुक्रवार सुबह दिल्ली में उनसे मिलने बिहार के बड़े नेता पहुंचे। JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने सुबह मुलाकात की। फिर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी और मदन सहनी ने मुलाकात की। JDU नेता हरिवंश नारायण सिंह फिर से राज्यसभा सांसद बने हैं। बतौर राज्यसभा सांसद कल गुरुवार को ही उनका कार्यकाल खत्म हुआ था। राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु ने उन्हें मनोनीत किया है। खरमास के बाद बिहार में नई सरकार बताया जा रहा कि नीतीश कुमार शुक्रवार शाम को ही पटना लौटेंगे। 13 अप्रैल को कैबिनेट की अंतिम बैठक करेंगे। अगले दिन यानी 14 अप्रैल को सीएम नीतीश अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसी दिन NDA विधायक दल की बैठक भी होगी, जिसमें नए सीएम पर मुहर लगेगी। गुरुवार को दिल्ली पहुंचने पर CM नीतीश ने कहा, ‘अब यहीं रहूंगा। बहुत समय तक यहां (दिल्ली) काम किया है, अब फिर से यहीं काम करूंगा। 20 सालों तक बिहार में बहुत काम किया है, आगे भी काम जारी रहेगा।” इस दौरान उन्होंने स्पष्ट संकेत दिए कि वे दिल्ली में सक्रिय रहेंगे, लेकिन पटना आना-जाना भी जारी रहेगा।’ JDU से 2 डिप्टी CM हो सकते हैं JDU सूत्रों के अनुसार, एनडीए के मौजूदा फॉर्मूले को आगे बढ़ाया जाएगा। इस हिसाब से जदयू को पहली बार डिप्टी CM पद मिल सकता है। पार्टी के 2 डिप्टी सीएम हो सकते हैं। साथ ही विधानसभा स्पीकर पद भी JDU के पाले में होगा। जदयू सूत्रों के अनुसार, पार्टी के 2 डिप्टी CM में से एक निशांत कुमार का बनना लगभग तय है। ऐसे में बिहार में पार्टी का नेतृत्व निशांत के हाथों में होगा। नीतीश कुमार की शपथ और बिहार की सियासत से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान में अमेरिकी-ईरानी डेलिगेशन शांति वार्ता में सुरक्षा का खतरा, जेडी वेंस की सेफ्टी को लेकर गंभीर चिंता
    Next Article
    वॉट्सऐप आपके प्राइवेट मैसेज पढ़ रहा:मस्क बोले- वॉट्सऐप भरोसे के लायक नहीं, टेलीग्राम CEO ने एन्क्रिप्शन फ्रॉड बताया; कोर्ट से हर्जाने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment