Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संसद में राहुल का भाषण:बोले- हम युद्ध के दौर में जी रहे, लेकिन बजट में दुनियाभर के संघर्षों के असर से निपटने पर कुछ नहीं

    11 hours ago

    1

    0

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की स्पीच शुरू हो गई है। उन्होंने मार्शल आर्ट के जिक्र के साथ भाषण की शुरुआत की है। राहुल ने कहा- हम स्थिरता की दुनिया से अस्थिरता की दुनिया की ओर बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि युद्ध का युग समाप्त हो गया है, लेकिन हम युद्ध के युग में प्रवेश कर रहे हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के कई सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में घुसकर उनसे गाली-गलौज की। रिजिजू ने बजट सत्र के 11वें दिन संसद में जाते समय मीडिया से बात करते हुए यह बयान दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि करीब 20-25 कांग्रेस सांसद ओम बिरला के चैंबर में घुस गए और उनके साथ बदसलूकी की। उन्हें गालियां दीं। इस दौरान प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल सहित कांग्रेस के कई सीनियर नेता भी थे, लेकिन उन्होंने किसी को रोकने की कोशिश नहीं की। इस बीच, ANI ने लोकसभा सचिवालय के सूत्रों के हवाले से दावा किया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने की मांग करने वाले अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस में कई खामियां पाई गई हैं। नोटिस में कई जगह फरवरी 2025 लिखा है। नियमों के अनुसार नोटिस खारिज किया जा सकता था। लेकिन स्पीकर ने सचिवालय को नोटिस में मौजूद खामियों को दूर करने और आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। विपक्ष ने स्पीकर को हटाने का नोटिस दिया, इस पर 120 साइन बता दें कि विपक्ष ने मंगलवार को ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश किया था। इसमें 120 सांसदों के साइन हैं। संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर 9 मार्च को चर्चा हो सकती है। 13 फरवरी को बजट सत्र के पहले सेशन का आखिरी दिन है। इसके बाद 8 मार्च से सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होगी। जब तक अविश्वास प्रस्ताव पर सुनवाई नहीं हो जाती, तब तक ओम बिरला लोकसभान की कार्यवाही की अध्यक्षता नहीं करेंगे। अविश्वास प्रस्ताव के गिरने के बाद ही वह स्पीकर की चेयर संभालेंगे। संसद में बजट सत्र से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Prabhasakshi NewsRoom: Bangladesh में बन सकते हैं 2001 वाले हालात, चुनाव सर्वेक्षण देखकर हिंदू घबराये
    Next Article
    राजस्थान- 8वें वेतन आयोग के लिए कमेटी बनाने का ऐलान:सभी को फ्री इलाज, किसानों को सस्ती बिजली, 5 हजार होमगार्ड के नए पद का भी ऐलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment