Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोशल मीडिया पर अवैध हथियार बेचने वाले तस्कर गिरफ्तार:हथियार डिलीवर करने निकले थे चेकिंग के दौरान दबोचे गए, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ में कोतवाली पुलिस ने दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से कई हथियार बरामद किए हैं। पुलिस की माने तो इनके तार लोहिया नगर के तहखाने वाली हथियार फैक्ट्री से जुड़े हैं। दोनों हथियार सप्लाई करने निकले थे लेकिन उससे पहले ही दबोचे गए। यह तस्कर पूरी डीलिंग सोशल मीडिया पर करते थे। चेकिंग के दौरान पकड़े गए दोनों तस्कर पुलिस लाइन में पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि कोतवाली पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हथियारों की खरीद फरोख्त चल रही है। पुलिस ने घेराबंदी की और मौके से दो युवकों को दबोच लिया। उनके पास से पिस्टल भी बरामद हो गई। लोहिया नगर के तहखाने से जुड़े हैं तार एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों ने अपनी पहचान सलमान पुत्र इकरामुद्दीन निवासी सराय बहलीम थाना कोतवाली मेरठ और समीर पुत्र शौकीन निवासी शिवदयालपुरा थाना कोतवाली जनपद हापुड़ के रूप में कराई। एसपी सिटी ने बताया कुछ दिन पहले लोहिया नगर में पुलिस ने एक तहखाने वाली हथियार फैक्ट्री पकड़ी थी। उसमें पुलिस ने असलम नाम के आरोपी को पकड़ा था। सलमान और समीर, असलम के संपर्क में थे। हालांकि तभी से असलम जिला जेल में बंद है। सोशल मीडिया पर होती है सेटिंग एसपी सिटी ने बताया कि हथियार बेचने का इन्होंने अनोखा तरीका निकाला हुआ है। यह सोशल मीडिया के जरिए ग्राहक ढूंढते हैं और उसी पर हथियारों की फोटो भेजकर सौदा भी तय कर लेते हैं। केवल डिलीवरी के दौरान ही यह उस शख्स से मिलते हैं। सलमान पिस्तौल की डिलीवरी समीर को करने आया था, इसके बाद दोनों को दबोच लिया गया। इनके द्वारा कई खरीदारों के नाम बताए गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में भी जुटी है। 50 हजार रूपए तक में बेचते हैं पिस्टल इनके पास से जो हथियार पुलिस ने बरामद किए हैं उनमें पॉइंट 32 बोर की तीन पिस्टल, 315 बोर के तीन देशी तमंचे और एक कारतूस 315 बोर शामिल है। एक तमंचा 10 से 15 हजार रूपए में तो 25 हजार से लेकर 50 हजार रूपए तक में पिस्टल बेच देते हैं। पूरी डीलिंग सोशल मीडिया पर कर लेते हैं। अवैध तमंचों से वारदात के बाद जागी पुलिस पिछले कुछ समय में अवैध हथियारों से जुड़े कई मामले सामने आए हैं। अवैध हथियारों से कई हत्याएं भी हो चुकी हैं। इन्हीं घटनाओं को देखते हुए पुलिस अवैध हथियार बनाने वालों के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। पुलिस का दावा है कि अभी कई और चेहरे पुलिस के रडार पर हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU में योग से संवर रहा करियर:BSC और MSC समेत इन कोर्सेज में एडमिशन शुरू, AI और डिजिटल मार्केटिंग की ट्रेनिंग
    Next Article
    जिला जज ने लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा की:9 मई को होने वाली लोक अदालत के लिए अधिकारियों के साथ बैठक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment