Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेशेल्स के राष्ट्रपति का आगरा दौरा रद्द, खुला रहेगा ताजमहल:शाम को थाईलैंड की राजकुमारी आएंगी, कल देखने जाएंगी ताजमहल और आगरा किला

    1 day ago

    1

    0

    द रिपब्लिकन ऑफ सेशेल्स के राष्ट्रपति डा. पैट्रिक हर्मिनी का प्रस्तावित आगरा दौरा रद्द हो गया है। अब वे ताजमहल देखने नहीं आएंगे। इसके चलते मंगलवार को दिनभर ताजमहल खुलेगा। सेशेल्स के राष्ट्रपति की यात्रा के चलते भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने मंगलवार सुबह ताजमहल को टूरिस्ट के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया था। मंगलवार की एडवांस ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी बंद कर दी गई थी। मगर, अब उनकी आगरा विजिट रद हो गई है। यात्रा निरस्त होने से मंगलवार को ताजमहल खुलेगा। थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नरिरत्ना विशेष विमान से मंगलवार शाम को आगरा पहुंचेंगी। वे बुधवार सुबह ताजमहल देखने जाएंगी। बता दें कि सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी 10 फरवरी को सुबह 9.20 बजे आगरा के खेरिया हवाई अड्‌डे पर विशेष विमान से आना था। यूपी सरकार के कैबिनेट योगेंद्र उपाध्याय को राज्य सरकार की तरफ से उनके स्वागत की जिम्मेदारी दी गई थी। डॉ. पैट्रिक हर्मिनी सुबह 10 से 11 बजे तक ताजमहल भ्रमण का प्रोग्राम था। इसके लिए पूर्व में सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक आम टूरिस्ट के लिए ताजमहल बंद रखने का आदेश जारी किया गया था। अब इस आदेश को भी कैसिंल कर दिया गया है। शाम को आएंगी थाईलैंड की राजकुमारी वहीं, थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नरिरत्ना 5 दिवसीय भारत दौरे पर हैं। वे मंगलवार शाम लगभग 4 बजे जोधपुर से आगरा आएंगी। खेरिया हवाई अड्‌डे पर उतरने के बाद उनका काफिला सीधे होटल आईटीसी मुगल जाएगा। वे यहीं पर नाइट स्टे करेंगी। अगले दिन यानि बुधवार सुबह लगभग 10 बजे ताजमहल देखने जाएंगी। इसके बाद सुबह 11 बजे आगरा किला पहुंचेंगी। आगरा किला देखने के बाद वे कलाकृति संस्कृति एवं सम्मेलन केंद्र पहुंचेंगी। यहां पर ताजमहल पर आधारित शो देखेंगी। लंच करने के बाद वे रवाना हो जाएंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'ठाकुर हूं...कहने वाली महिला बैंककर्मी सामने आई:कानपुर में कहा- स्टाफ के पति ने जाति पूछकर अभद्रता की, गुस्सा आ गया
    Next Article
    ताइवान की पर्यटक का खोया आईफोन बरामद:कुशीनगर पुलिस ने तत्परता से iPhone 17 Pro लौटाया, कीमत ₹1.34 लाख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment