Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संत कबीरनगर पुलिस लाइन में एसपी की अपराध गोष्ठी:त्योहारों में संवेदनशील जगहों पर बढ़ेगी निगरानी, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर जोर

    5 hours ago

    1

    0

    संत कबीरनगर के एसपी संदीप कुमार मीना ने बुधवार देर शाम पुलिस लाइन सभागार में सैनिक सम्मेलन और मासिक अपराध गोष्ठी की। सम्मेलन के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनके जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। इसके बाद अपराध नियंत्रण और आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस की तैयारियों की समीक्षा की गई। एसपी ने अपराध नियंत्रण के साथ लंबित विवेचनाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने 60 और 90 दिन की विवेचनाओं को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित मामलों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने को कहा। वारंट-कुर्की में तेजी, गंभीर मामलों में सजा पर जोर मासिक अपराध गोष्ठी में वारंट और कुर्की की कार्रवाई को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए। एसपी ने हत्या, दुष्कर्म और पॉक्सो जैसे गंभीर अपराधों में मजबूत कार्रवाई के साथ प्रभावी पैरवी करने पर जोर दिया, ताकि आरोपियों को अदालत से सजा दिलाई जा सके। उन्होंने ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत मामलों की पैरवी और प्रगति की भी समीक्षा की। मिशन शक्ति और साइबर अपराध पर विशेष निगरानी एसपी ने मिशन शक्ति के तहत महिला अपराधों की रोकथाम और महिला-बाल अपराधों में प्रभावी कार्रवाई की समीक्षा की। साइबर अपराधों को लेकर भी पुलिस की तैयारियों और कार्रवाई की जानकारी ली गई। अधिकारियों और कर्मचारियों को ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। नवरात्रि-दशहरा में सोशल मीडिया पर भी नजर आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने सोशल मीडिया पर गलत या भ्रामक पोस्ट करने वालों पर नजर रखने और ऐसे मामलों में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए। 25 पुलिसकर्मी चुने गए कॉप ऑफ द मंथ बैठक के दौरान बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन भी किया गया। अच्छे काम और बेहतर प्रदर्शन के लिए 25 पुलिसकर्मियों को 'कॉप ऑफ द मंथ' चुना गया। एसपी ने पुलिसकर्मियों से इसी तरह जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीर नगर जेल में बंद बंदी की मौत:मेडिकल रिपोर्ट में चोट नहीं, पोस्टमार्टम में सिर पर चोट, SIT करेगी जांच
    Next Article
    ऐप से चलने वाली गाड़ियों की अब ऑनलाइन निगरानी:7 कंपनियों को लाइसेंस, API पोर्टल से जोड़ना होगा हर वाहन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment