Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीर नगर जेल में बंद बंदी की मौत:मेडिकल रिपोर्ट में चोट नहीं, पोस्टमार्टम में सिर पर चोट, SIT करेगी जांच

    5 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर जिला जेल में चोरी और एनडीपीएस एक्ट के आरोप में बंद विचाराधीन बंदी की सोमवार-मंगलवार की रात मौत हो गई। जेल डॉक्टर के मुताबिक सांस फूलने और सीने में दर्द की शिकायत के बाद उसे जिला अस्पताल भेजा गया था, जहां उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट और अधिक रक्तस्राव को मौत की वजह बताया गया है। मामले की जांच के लिए बुधवार को डीआईजी जेल जिला कारागार पहुंचे। धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के अमरहा गांव का रहने वाला 44 वर्षीय टुनटुन, झिन्नू का बेटा, 21 सितंबर 2026 को चोरी और एनडीपीएस एक्ट के आरोप में जिला कारागार में आया था। जेल में दाखिल होने से पहले सीएचसी मेंहदावल पर हुए मेडिकल में कोई चोट नहीं बताई गई थी। डीएम ने इस मामले की जांच के लिए एडीएम, एएसपी और एसीएमओ को शामिल कर एक SIT बनाई है। टीम से एक हफ्ते के भीतर जांच रिपोर्ट मांगी गई है। जेल से जीवित जिला अस्पताल भेजा गया जेल में दाखिल होने के 12 घंटे बाद भी जेल डॉक्टर ने दोबारा चेकअप में कोई चोट नहीं बताई थी। जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया बंदी टुनटुन जेल से जीवित जिला अस्पताल भेजा गया था। डॉक्टरों की रिपोर्ट में विरोधाभास होने की वजह से इसकी मजिस्ट्रीयल जांच की जरूरत है। जुटे परिजनों और रिश्तेदारों में कोहराम इसके लिए डीएम को रिपोर्ट दी गई है। इधर डीआईजी जेल शैलेंद्र कुमार मैत्रे ने जिला कारागार पहुंच कर बुधवार को प्रकरण की जांच पड़ताल की। पोस्टमार्टम के बाद सुरक्षा के बीच बंदी टुनटुन का शव मंगलवार की शाम उसके पैतृक गांव अमरहा पहुंचा, जहां जुटे परिजनों और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। देर शाम उसकी पत्नी चन्नी देवी राय बरेली जेल से जमानत पर रिहा होकर घर पहुंची। सीओ सर्वदवन सिंह और गांव के संभ्रात लोगों की मौजूदगी में बुधवार की सुबह में गांव के सीवान में स्थित नदी के पास शव को दफनाया गया। अन्य स्टॉफ की ड्यूटी लगाई गई सीएमएस - सीएमएस, जिला अस्पताल डॉक्टर रमाशंकर सिंह ने बताया कि आपातकालीन मेडिकल ऑफीसर के तौर पर डॉ. रोहित पांडेय व अन्य स्टॉफ की ड्यूटी लगाई गई थी। जिला अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में बंदी टुनटुन खुद अपने पैरों से चलकर आता दिखाई दिया। ईएमओ की जांच के दौरान बंदी की मौत हो चुकी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहपुर सैदू में रामलीला मंचन का शुभारंभ:डॉ. रचना पाल ने किया उद्घाटन, प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने का दिया संदेश
    Next Article
    संत कबीरनगर पुलिस लाइन में एसपी की अपराध गोष्ठी:त्योहारों में संवेदनशील जगहों पर बढ़ेगी निगरानी, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment