Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संत रविदास के रज कलश से बूथों तक पहुंचेगा संदेश:कानपुर में भाजपा की मंडल बैठक में तय हुई रणनीति, हर घर तिरंगा अभियान पर जोर

    18 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर रविवार को आर्यनगर विधानसभा के जनरलगंज मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष योगेश पांडे की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा कानपुर उत्तर के जिला मीडिया प्रभारी एवं जनरलगंज मंडल प्रभारी अनुराग शर्मा ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जन्म जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (काशी) से आए पावन रज कलश को मंडल के प्रत्येक बूथ तक पहुंचाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता और संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक आस्था का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और समरस भारत के संकल्प को मजबूत करने का अभियान है। हर घर तिरंगा अभियान पर की चर्चा बैठक में आगामी हर घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। अनुराग शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर तिरंगा पहुंचाकर राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करे और अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने और प्रत्येक परिवार तक पहुंचने का आह्वान किया। अभियान की रूपरेखा पर हुई चर्चा बैठक के दौरान अभियान की रूपरेखा, संगठनात्मक जिम्मेदारियों और आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने के साथ अभियान को सफल बनाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने दोनों अभियानों को ऐतिहासिक सफलता दिलाने का संकल्प लेते हुए संगठन के निर्देशों को पूरी निष्ठा के साथ धरातल पर उतारने का भरोसा जताया। बैठक में आशीष तिवारी, संतोष राठौर, अनमोल सिंह, कोमल जायसवाल, अर्चित गौड़, जय प्रकाश साहू, अंकित जायसवाल, शरद सिंह सहित मंडल के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गहनों से सजी 'गोल्डन कांवड़' पहुंची मुजफ्फरनगर:24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड ज्वैलरी से सजी भोलेनाथ की प्रतिमा, शिवभक्त ने खुद भी पहने गहने
    Next Article
    गोरखपुर के विनियमित क्षेत्र में पास होने लगे नक्शे:सावन के पहले दिन पहला नक्शा स्वीकृत हुआ; लोगों को राहत मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment