Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गहनों से सजी 'गोल्डन कांवड़' पहुंची मुजफ्फरनगर:24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड ज्वैलरी से सजी भोलेनाथ की प्रतिमा, शिवभक्त ने खुद भी पहने गहने

    19 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर शिव कांवड़ यात्रा-2026 में इस बार एक से बढ़कर एक अनोखी कांवड़ें श्रद्धालुओं और राहगीरों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। रविवार अपराह्न करीब तीन बजे दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 स्थित सिसौना कट पर एक ऐसी 'गोल्डन कांवड़' पहुंची, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। राहगीर रुक-रुककर वीडियो और तस्वीरें बनाते नजर आए। यह अनोखी कांवड़ हरियाणा के सोनीपत जनपद की सोने की नगरी कही जाने वाली खरखौदा निवासी गोल्ड प्लेटेड आभूषण कारोबारी रोहित कुमार वर्मा लेकर आ रहे हैं। कांवड़ में भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा को 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड आभूषणों से विशेष रूप से सजाया गया है, जिसने यात्रा के दौरान इसे आकर्षण का केंद्र बना दिया। शिवभक्त रोहित कुमार वर्मा ने बताया कि यह उनकी दूसरी गोल्डन कांवड़ यात्रा है। पिछले वर्ष भी वह इसी प्रकार की कांवड़ लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ की कृपा से उनका गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी का कारोबार लगातार आगे बढ़ा है और आज उनके कई शोरूम संचालित हो रहे हैं। इसी श्रद्धा और कृतज्ञता के भाव से उन्होंने यह विशेष कांवड़ बाबा महादेव को समर्पित की है। पुलिस की टीम दे रही है सुरक्षा उन्होंने बताया कि भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा पर सजाए गए स्वर्ण आभूषणों की कीमत करीब 10 से 12 लाख रुपये है। वहीं वह स्वयं भी लगभग इतनी ही कीमत के आभूषण धारण किए हुए हैं। रोहित का कहना है कि उन्हें बाबा भोलेनाथ पर पूरा विश्वास है और किसी प्रकार का भय नहीं है। हालांकि इतने कीमती आभूषण होने के कारण सुरक्षा के मद्देनज़र कभी कभी जरूरत महसूस होने पर पुलिस भी उनके साथ चलती है। उनकी टीम में कुल आठ शिवभक्त शामिल हैं, जो हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। गोल्डन प्रतिमा और स्वर्ण आभूषणों से सजी यह अनोखी कांवड़ मुजफ्फरनगर में चर्चा का विषय बन रही है। श्रद्धालुओं ने इसे आस्था, श्रद्धा और अनूठी प्रस्तुति का सुंदर संगम बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर दी जान:मंदिर के पास बेहोश मिले, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; 2 दिन से गायब थे
    Next Article
    संत रविदास के रज कलश से बूथों तक पहुंचेगा संदेश:कानपुर में भाजपा की मंडल बैठक में तय हुई रणनीति, हर घर तिरंगा अभियान पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment