Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्टाफ नर्स पर डिलीवरी के बाद पैसे मांगने का आरोप:कायमगंज में 700 रुपए देने पर भड़कीं, युवक को थप्पड़ मारकर धमकाया

    3 hours ago

    1

    0

    कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं पर एक बार फिर सवाल उठे हैं। यहां एक स्टाफ नर्स पर प्रसव के बाद अवैध धनराशि मांगने और विरोध करने पर परिजनों से मारपीट व अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने केंद्र के अधीक्षक से शिकायत की है। गऊटोला निवासी जगतराम पुत्र मूलचंद्र ने अपनी शिकायत में बताया कि 8 मार्च 2026 की रात लगभग 1 बजे उनकी पुत्रवधू जनदेवी पत्नी विजय राजपूत की डिलीवरी हुई थी, जिसमें उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। सकुशल डिलीवरी के बाद ड्यूटी पर मौजूद नर्स ने कार्य के बदले 2100 रुपये की मांग की।परिजनों ने स्वेच्छा से 700 रुपये दिए, जिस पर नर्स आगबबूला हो गई। नर्स ने केवल रुपयों को फेंक दिया, बल्कि जगतराम के पुत्र को थप्पड़ मारकर डराया-धमकाया भी। घटना के समय मौके पर मौजूद अन्य तीमारदारों ने नर्स की इस अभद्रता और अवैध वसूली के प्रयास का वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने पर नर्स और भड़क गई और उसने अन्य लोगों को इकट्ठा कर परिजनों के साथ मारपीट कर दी। इस बीच, एक एंबुलेंस चालक ने मोबाइल छीनकर एक वीडियो डिलीट कर दिया। पीड़ित परिवार ने एक वीडियो को साक्ष्य के तौर पर अस्पताल प्रशासन को सौंपकर अधीक्षक से इस भ्रष्टाचार और दुर्व्यवहार के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पूछे जाने पर अधीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि यह घटना निंदनीय है। संबंधित स्टाफ नर्स को नोटिस जारी कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषी पाए जाने पर नर्स के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। घटना से सीएमओ को भी अवगत करा दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजली विभाग के राजस्व घोटाले की जांच शुरू:मछलीशहर अधिशासी अभियंता पर आरोप, करोड़ों के घोटाले का शिकायतकर्ता ने किया दावा
    Next Article
    यूजीसी के विरोध में दिल्ली पहुंचे सवर्ण समाज के लोग,:ब्राह्मण नेता मदन मोहन शर्मा को पुलिस ने किया नजरबंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment