Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीर नगर सूती मिल ओवरब्रिज की कवायद तेज:694 मीटर लंबे पुल के लिए भूमि पैमाइश शुरू

    2 hours ago

    1

    0

    मगहर क्षेत्र के सूती मिल रोड स्थित रेलवे क्रासिंग पर 694 मीटर लंबे ओवरब्रिज के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए भूमि की पैमाइश शुरू कर दी गई है, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। सेतु निगम द्वारा कराई गई इस पैमाइश में तहसील के तीन लेखपालों ने भाग लिया। लेखपाल अमित सिंह, बीरेंद्र वर्मा और जितेंद्र कुमार की टीम ने मगहर से सूती मिल की तरफ जाने वाली सड़क के बीचोबीच से दोनों तरफ नौ-नौ मीटर क्षेत्र को कवर करने के लिए भूमि की नाप की और उसे चिह्नित किया। सरकार ने मगहर के नेशनल हाईवे सहित सूती मिल रोड पर तीन ओवरब्रिज बनाने की स्वीकृति दी है। इसके साथ ही, बंद पड़ी सूती मिल की भूमि पर एक इंडस्ट्रियल हब बनाने की भी योजना है। सूती मिल रोड पर बनने वाला यह ओवरब्रिज सीधे गोरखपुर के खजनी रोड से जुड़ेगा, जिससे बनारस तक का सफर भी आसान हो जाएगा। इस दौरान, जहां कई लोग ओवरब्रिज के बारे में जानने को उत्सुक दिखे, वहीं जिनकी जमीनें, दुकानें या मकान सड़क निर्माण की जद में आ रहे हैं, वे चिंतित और परेशान भी नजर आए। भूमि अधिग्रहण को लेकर लोगों में हलचल मची हुई है। लेखपाल अमित सिंह ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की सड़क के दोनों तरफ के एरिए की मापी की जा रही है। सड़क के बाद जिसकी जमीन, मकान व दुकान नाप की जद में आ रहे हैं। उसकी सेतु निर्माण निगम द्वारा नाप कराई जा रही है। यह ओवरब्रिज 694 मीटर तक का होगा। सड़क के बीचोबीच से नौ-नौ मीटर भूमि दोनों तरफ चिह्नित की जा रही है। जितनी सड़क बनी है उसी पर ओवरब्रिज बनेगा। बाकी जो सड़क के अलावा भूमि चिह्नित की जा रही है उस पर लिंक रोड के साथ ही नाले का निर्माण किया जाएगा। यह ओवरब्रिज सूती मिल रोड पर स्थित मस्जिद के पहले से बनकर उसी मार्ग से होते हुए रेलवे फाटक के ऊपर से गुजरकर मिल के पिछले हिस्से में जाकर रोड में मिल जाएगा। इसका कार्य जल्द शुरू होने की संभावना जताई गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी समारोह में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला:बहराइच से गंभीर हालत में लखनऊ रेफर, हमलावर की पहचान में जुटी पुलिस
    Next Article
    संभल में AQI 248 सूचकांक पहुंचा:न्यूनतम 12, अधिकतम 29 डिग्री तापमान दर्ज; सीएचसी में मरीजों की संख्या बढ़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment