Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी समारोह में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला:बहराइच से गंभीर हालत में लखनऊ रेफर, हमलावर की पहचान में जुटी पुलिस

    2 hours ago

    1

    0

    बहराइच जिले के पयागपुर इलाके में मंगलवार शाम एक शादी समारोह में शामिल होने गए युवक पर अज्ञात व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर किया गया है। यह घटना पयागपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर माफी गांव में हुई। पीड़ित की पहचान 25 वर्षीय कृष्ण कुमार चौहान के रूप में हुई है, जो अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने गया था। अचानक पीछे से किसी ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे कुल्हाड़ी उसके सिर में धंस गई। हमले के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। परिवार के सदस्य घायल कृष्ण कुमार को तत्काल जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया। पयागपुर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। उन्होंने कहा कि परिजनों से जानकारी प्राप्त कर तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, हमले का कारण और हमलावर की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में तीन मंडल अध्यक्षों, प्रतिनिधियों की घोषणा:तिलोई, हलियापुर, शुकुल बाजार के लिए नए अध्यक्ष घोषित
    Next Article
    संतकबीर नगर सूती मिल ओवरब्रिज की कवायद तेज:694 मीटर लंबे पुल के लिए भूमि पैमाइश शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment