Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर गायब:मरीज तड़पते रहे, CMO से बोला- मेरी बहन की जान चली जाएगी, डॉक्टर नहीं

    9 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर के जिला अस्पताल में मंगलवार को स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर लापरवाही सामने आई। जब इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर गायब रहे। इस दौरान गंभीर हालत में पहुंचे मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल सका और वे दर्द से तड़पते रहे। खलीलाबाद के धरैची निवासी नीशु पांडेय अपनी बहन को गोद में लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। उन्होंने बताया कि समोसे खाने के बाद पानी पीने से उनकी बहन की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। लेकिन इमरजेंसी वार्ड में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। कंपाउंडर ने लगाया मरीज को इंजेक्शन इस दौरान एक कंपाउंडर ने खुद को डॉक्टर बताकर इलाज शुरू कर दिया। जब परिजनों को डॉक्टर की गैरमौजूदगी का पता चला तो उन्होंने सीएमओ को फोन कर इसकी शिकायत की। परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रोहित पांडेय मौके से नदारद थे। मरीज की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। इसी दौरान धनघटा थाना क्षेत्र के बखिरा निवासी इंद्रेश भारद्वाज भी सड़क हादसे में घायल अपनी मां को लेकर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि करीब आधे घंटे तक कोई डॉक्टर नहीं आया। कंपाउंडर बिना चिकित्सकीय परामर्श के इंजेक्शन लगाते रहे। जिससे मरीज दर्द से कराहती रही। मामले की जानकारी मिलने पर सीएमएस डॉ. राम प्रवेश अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित डॉक्टरों से स्पष्टीकरण मांगने और मामले में कार्रवाई करने की बात कही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव:350 छात्रों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
    Next Article
    राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ में प्रतियोगिता शुरू:तीन दिवसीय खेलकूद, वाद-विवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment