Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव:350 छात्रों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

    11 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के निराला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। सरस्वती कुंज परिसर के माधव सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 350 छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, चेयरमैन आनंद शेखर सिंह, निदेशक सिद्धार्थ शंकर पांडेय, पद्मश्री बहमदेव शर्मा और क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह और श्रीफल भेंट कर किया गया। इस मौके पर विद्या भारती के कई प्रधानाचार्य, आचार्य और पदाधिकारी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। सर्वांगीण विकास और राष्ट्रीय चरित्र निर्माण पर चर्चा की कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद छात्रों ने श्रीकृष्ण चरित और बिरसा मुंडा पर आधारित प्रस्तुतियां दीं, जिनकी खूब सराहना की गई। हेमचंद्र ने अपने संबोधन में विद्या भारती के विद्यालयों की संस्कारयुक्त शिक्षा, सर्वांगीण विकास और राष्ट्रीय चरित्र निर्माण पर चर्चा की। मुख्य अतिथि और अध्यक्ष ने भी छात्रों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन छात्रों सार्थक जायसवाल, अविनाश, मंजरी पाल, आकांक्षा सिंह, वैशाली शुक्ला और विनायक ने किया। अतिथियों का परिचय व्यवस्थापक शैलेन्द्र शर्मा ने कराया, जबकि अध्यक्ष सुधांशु चतुर्वेदी ने आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य दुर्गेश चंद्र पांडेय ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए छात्रों की उपलब्धियों और विद्यालय की शैक्षणिक व सांस्कृतिक प्रगति के बारे में जानकारी दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में वरिष्ठ अभिभावक दिवस:बच्चों और बुजुर्गों के बीच दूरी कम करने का उद्देश्य
    Next Article
    संतकबीरनगर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर गायब:मरीज तड़पते रहे, CMO से बोला- मेरी बहन की जान चली जाएगी, डॉक्टर नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment