Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में 55 लाख की अवैध अफीम खेती का खुलासा:पुलिस ने 33 किग्रा पौधों के साथ एक आरोपी को पकड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर पुलिस ने अवैध अफीम की खेती का खुलासा किया है। पुलिस ने ग्राम पौनी में छापेमारी कर 33 किलोग्राम अफीम के हरे पौधों के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत लगभग 55 लाख रुपए आंकी गई है। मामला बखिरा थाना क्षेत्र का है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अली हुसैन पुत्र सई मोहम्मद के रूप में हुई है। जो ग्राम पौनी, थाना बखिरा संतकबीरनगर का निवासी है। उसे उसके मकान से सटे खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती करते हुए पकड़ा गया। पुलिस टीम ने अभियुक्त के कब्जे से जड़, फल और फूल सहित कुल 33 किलोग्राम अफीम के हरे पौधे बरामद किए। यह बरामदगी क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह की उपस्थिति में की गई। पुलिस पूछताछ के दौरान अभियुक्त अली हुसैन ने स्वीकार किया कि उसने आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से अफीम की बुआई की थी। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में TET अनिवार्यता पर शिक्षकों का प्रदर्शन:बीएसए ऑफिस से पैदल मार्च करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे, कहा- सरकार फैसला वापस ले
    Next Article
    इंटरमीडिएट परीक्षा संपन्न, 111 परीक्षार्थी अनुपस्थित:कृषि और भूगोल की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment