Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में TET अनिवार्यता पर शिक्षकों का प्रदर्शन:बीएसए ऑफिस से पैदल मार्च करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे, कहा- सरकार फैसला वापस ले

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों ने टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) अनिवार्य किए जाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ आज बृहस्पतिवार देर शाम 4:00 बजे प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले महिला और पुरुष शिक्षकों ने जमकर प्रदर्शन किया है। बीएसए कार्यालय पर एकत्रित होकर जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय से गोंडा जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च किया। वहां उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें शिक्षकों की मुख्य मांग है कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को सरकार द्वारा चुनौती दी जाए और इसे वापस लिया जाए। उनका कहना है कि सरकार इस फैसले को उन पर थोप रही है, जबकि वे लंबे समय से सेवा में हैं। शिक्षकों ने तर्क दिया कि इतने समय से नौकरी कर रहे शिक्षकों को अब परीक्षा देनी पड़ेगी, जिससे बच्चों के भविष्य और उनकी पढ़ाई पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने इस अनिवार्यता को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की। महिला प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष डॉ. नीतू जायसवाल ने कहा कि सरकार अध्यापकों को परेशान कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो शिक्षक समाज एक बड़ा आंदोलन करेगा। डॉ.नीता जायसवाल ने 1 सितंबर 2027 की समय सीमा का भी उल्लेख किया, जिसके तहत परीक्षा पास न करने वाले शिक्षक अयोग्य माने जाएंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब तक वे बिना योग्य शिक्षकों के ही पढ़ा रहे थे, और सरकार को इस पर विचार करना चाहिए। गोंडा ही नहीं बल्कि पूरे भारत के शिक्षक समाज के लोगों में काफी नाराजगी है लेकिन फिर भी सरकार शिक्षकों की सुनने को तैयार नहीं है एक शिक्षक ही इस देश की छवि को सुधारने का काम करता है अब उसे भी परेशान किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    TET से छूट की मांग, पीएम को भेजा पत्र:सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार की मांग, टीचर्स फेडरेशन ने उठाई आवाज
    Next Article
    संतकबीरनगर में 55 लाख की अवैध अफीम खेती का खुलासा:पुलिस ने 33 किग्रा पौधों के साथ एक आरोपी को पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment