Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में दो गिरफ्तार:बिना पर्चा के बेचते थे, छापेमारी में मिले थे कैप्सूल और शीशियां

    2 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर जिले की कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने कोडीनयुक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी धनघटा रोड ओवरब्रिज के पास से की गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर दोनों को जेल भेज दिया है। कोतवाल जेपी दूबे ने बताया कि एसएसआई प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बखरिया निवासी जहरूद्दीन और झिनखाल, थाना कोतवाली खलीलाबाद निवासी परमात्मा प्रसाद चौधरी के रूप में हुई है। इस मामले में पिछले साल 21 नवंबर को औषधि निरीक्षक खलीलाबाद प्रीति सिंह ने थाना कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर दी थी, जिसके आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। तब से इस मामले की विवेचना चल रही थी। खाद्य विभाग की छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कोडिवा सिरप की 4520 शीशियां और 6056 प्रोक्सविन स्पास कैप्सूल बरामद किए गए थे। औषधि निरीक्षक प्रीति सिंह की तहरीर पर संकल्प मेडिकल स्टोर (गोला बाजार और मोती तिराहा) और लाइफ मेडिकल स्टोर (भिटवा टोला) की प्रोप्राइटर कल्पना गुप्ता पत्नी संतोष कुमार गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। हाल ही में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मारपीट मामले में चार आरोपी अभी भी फरार:छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने से मना करने पर भाई को पीटा था
    Next Article
    सीतापुर में 17 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी का केस:सघन चेकिंग अभियान के दौरान दर्ज हुए मुकदमे, 24 घंटे का चला विशेष अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment